अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फूड कैलेंडर के हिसाब से राशन का वितरण करें

फूड कैलेंडर के हिसाब से राशन का वितरण करें सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिलें इसके लिए आप सबों को फूड केलेंडर के हिसाब से राशन का उठाव कर वितरण करें। इस मामले में किसी तरह की अनदेखी या लापरवाही करने के मामले सामने आएंगे तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें गुरुवार को अम्बेडक

फूड कैलेंडर के हिसाब से राशन का वितरण करें

Article Advertisement

फूड कैलेंडर के हिसाब से राशन का वितरण करें सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिलें इसके लिए आप सबों को फूड केलेंडर के हिसाब से राशन का उठाव कर वितरण करें। इस मामले में किसी तरह की अनदेखी या लापरवाही करने के मामले सामने आएंगे तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।

Article Advertisement

उक्त बातें गुरुवार को अम्बेडकर भवन टाउन हॉल परिसर एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन जिला आपूर्ति पदाधिकारी समरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया । उन्होंने जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आप क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी सबों को हैं। सोशल मीडिया, फेसबुक व वाटशप पर जानकारी मिल जाती है। इसलिए आप सभी पीडीएस के विक्रेताओं को स्पष्ट कह रहे हैं कि कहीं से भी कोई सूचना मिलेगी तो कार्रवाई होगी। लाइसेंस रद्द कर एफआईआर भी दर्ज कराया जायेगा। लाभुकों को हर माह राशन मिले, इसका ख्याल रहे। उन्होंने कहा कि फूड् कैलंडर में किसी तरह की बदलाव नहीं करेंगे। श्री कुमार ने कहा कि कहा कि आधार सीडिंग जरूरी है इस पर अमल करें। अब तक 93 प्रतिशत लाभुकों को आधार कार्ड सीडिंग जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जो लाभुक अब दूसरे जगह चला गया है उसे चिह्नित कर उसे रद्द किया जायेगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी समरेन्द्र कुमार ने डीलरों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आपूर्ति विभाग पूरी तरह से आन लाइन सिस्टम पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पोस मशीन से राशन का वितरण करें और अगर पोस मशीन काम नहीं कर रहा हो तो आफ लाइन ही लाभुकों को राशन दें ।लाभुकों को खाद्यान्न देने में लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिन्दु पर चर्चा कर पीडीएस के विक्रेताओं को जानकारी दी। 21 नवंबर को सभी प्रखंड मुख्यालय में जागरुकता शिविर लगाया जाएगा तथा 28 नवंबर को सभी पंचायत में ग्राम स्तरीय जागरुकता शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान एमओ सूरज आजाद, एमओ ब्रज किशोर सदा, मुखिया राजेन्द्र पासवान, पीडीएस के डीलर गणेश कर्ण, मो. जमाल, मो शमशाद, दिलीप घोष सहित सैकड़ों डीलर मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read