अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

जाप का गठबंधन बिहार की जनता से हो चुका है :- प्रिंस विक्टर।

फारबिसगंज(अररिया):-शनिवार को जन अधिकार छात्र परिषद की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला महामंत्री नन्हे सम्राट ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस विक्टर ने कहा कि 15 साल के कुशासन वाली सरकार में हर बिहारी की जिंदगी नासूर बन चुकी है। ना ही बिहार में शिक्षा बे

जाप का गठबंधन बिहार की जनता से हो चुका है :- प्रिंस विक्टर।

Article Advertisement

फारबिसगंज(अररिया):-शनिवार को जन अधिकार छात्र परिषद की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला महामंत्री नन्हे सम्राट ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस विक्टर ने कहा कि 15 साल के कुशासन वाली सरकार में हर बिहारी की जिंदगी नासूर बन चुकी है।

Article Advertisement

ना ही बिहार में शिक्षा बेहतर हो सका न ही स्वास्थ्य। लगातार बिहारीयो को रोजगार के लिए बिहार से पलायन करना पड़ रहा है। बिहार की नीतीश कुमार वाली सरकार को जनता की कोई फिक्र नही है।जबकि जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि हर साल कोसी और सीमाँचल में बाढ़ आती है जिससे लाखो लोग प्रभावित होते है,लेकिन सरकार द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था नही की जाती है बाँधो पर जिसे आने वाली बाढ़ को रोका जा सके। प्रदेश महासचिव कुनाल आनंद ने छात्र नेताओं से अपील करते हुए कहा कि बिहार को अब नए और बेहतर विकल्प की आवश्यकता है जिसमें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी सबसे अव्वल है। जन अधिकार पार्टी के रूप में बिहार की जनता को एक बेहतर विकल्प मिलेगा।पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छात्र जाप के जिला सचिव अशद ज़िया ने कहा कि संगठन को अच्छे से अच्छा और बेहतर बनाने का काम चलता रहेगा। बैठक में युवा शक्ति महासचिव नन्हे सम्राट ,जिला महासचिव सोनू अंसारी ,जिला प्रधानमहासचिव सरफराज आलम ,युवा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र यादव,दिल्ली प्रदेश महासचिव मोनाजिर आलम,प्रदेश महासचिव कुणाल आनंद,कार्यकारी अध्यक्ष नदीम आलम ,छात्रनेता आशिक राही ,तौहीद ,तालिब सहित अन्य लोग भी मौजूद थे ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read