अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामदबिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेजभारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवालदुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सवAI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्कपश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजरShravasti News: अधिकारियों ने की भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंगBhagalpur News: अररिया: छात्रों के मुद्दे पर सड़क पर संघर्ष कर रहे राहुल, पूरा देश उनके साथनेपाली नागरिक 2.01 लाख भारतीय रुपए के साथ गिरफ्तार: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने अवैध रूप से नेपाल ले जाते प...Success Story: कभी रोजी-रोटी का संकट, आज अपना कारोबार; जीविका से जुड़कर रीना देवी ने बदली परिवार की तस्वीरना झुकूंगा, ना रुकूंगा; अनुष्का यादव के नोटिस नहीं करने वाले बयान के बाद तेज प्रताप का पोस्ट चर्चा मेंसीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामदबिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेजभारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवालदुर्गा पूजा के रंग में रंगा बॉलीवुड, काजोल ने परिवार के साथ मनाया उत्सवAI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्कपश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजरShravasti News: अधिकारियों ने की भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त निरीक्षण एवं पेट्रोलिंगBhagalpur News: अररिया: छात्रों के मुद्दे पर सड़क पर संघर्ष कर रहे राहुल, पूरा देश उनके साथनेपाली नागरिक 2.01 लाख भारतीय रुपए के साथ गिरफ्तार: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने अवैध रूप से नेपाल ले जाते प...Success Story: कभी रोजी-रोटी का संकट, आज अपना कारोबार; जीविका से जुड़कर रीना देवी ने बदली परिवार की तस्वीरना झुकूंगा, ना रुकूंगा; अनुष्का यादव के नोटिस नहीं करने वाले बयान के बाद तेज प्रताप का पोस्ट चर्चा में

Article Advertisement

Seemanchal

फारबिसगंज कॉलेज में शुरू हुआ तीन दिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप

फारबिसगंज कॉलेज में शुरू हुआ तीन दिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप संवाद सूत्र.,फारबिसगंज(अररिया): फारबिसगंज कॉलेज मैदान में रविवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत 16 महाविद्यालय के तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधाय

फारबिसगंज कॉलेज में शुरू हुआ तीन दिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Article Advertisement

फारबिसगंज कॉलेज में शुरू हुआ तीन दिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप संवाद सूत्र.,फारबिसगंज(अररिया): फारबिसगंज कॉलेज मैदान में रविवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत 16 महाविद्यालय के तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी एवं प्राचार्य डा. पीके मल्लिक ने मशाल जलाकर की। मौके पर बड़ी संख्या में एथलेटिक्स खेलकूद को देखने के लिए लोगों की भीड़ कॉलेज मैदान परिसर में उमड़ पड़ी थी। खेल की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के द्वारा प्रतिज्ञा लिया गया। इसके बाद चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं अपने अपने कॉलेज के बैनर के साथ कॉलेज मैदान का भ्रमण करते खेल प्रेमियों के बीच उपस्थित हुए। खेल की शुरुआत 200 मीटर की बालिका दौर से की गई।विधायक केसरी ने छात्र छात्राओं का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि इस आयोजन से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे आगे चलकर अवश्य ही राज्य एवं देश स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए अपने समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कॉलेज में सड़क निर्माण अपने फंड से कराने की भी घोषणा की। मौके पर एथलेटिक्स आयोजन के अध्यक्ष सह प्राचार्य डॉ पीके मलिक ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के 16 कॉलेज के 143 छात्र एवं छात्राएं एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। तीन दिवसीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता है। जिसमें 16 प्रकार के खेल का आयोजन होगा और छात्र एवं छात्राएं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर छात्र एवं छात्राओं में उत्साह का माहौल है। मौके पर पूर्णिया विवि खेल प्रभारी अमीरुल खान, आयोजन सचिव अनिल कुमार, सहसंयोजक डा. सुरेश नायक, डा. जीएल राय, डा. एसएस झा, मनोज कुमार, विवि गोल्ड मेडलिस्ट फारुख आजम, सुनील मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज झा सहित अन्य मौजूद थे स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read