अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया के फारबिसगंज में बच्चों की मौत से माहौल गमगीन

अररिया के फारबिसगंज में बच्चों की मौत से माहौल गमगीन फारबिसगंज के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी सोनू पासवान की नेपाल में हुई पीटकर कर हत्या के 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मौत का सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। इससे परिजन सकते में है। वहीं गुरुवार को प्रखंड के मटियारी

अररिया के फारबिसगंज में बच्चों की मौत से माहौल गमगीन

Article Advertisement

अररिया के फारबिसगंज में बच्चों की मौत से माहौल गमगीन फारबिसगंज के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी सोनू पासवान की नेपाल में हुई पीटकर कर हत्या के 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मौत का सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है।

Article Advertisement

इससे परिजन सकते में है। वहीं गुरुवार को प्रखंड के मटियारी पंचायत के चौहान टोला निवासी बालेश्वर चौहान का लापता पुत्र कुंदन चौहान का शव गड्ढे में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। इधर दो दिनों में दो मौत से विभिन्न अटकलों का बाजार गर्म है। क्योंकि दोनों ही मृतक अपने अपने परिजनों के एकलौते पुत्र थे। दोनों ही घरों का चिराग मिनटों में बुझ गया है। घटना के बाद दोनों ही बस्ती में सन्नाटा पसरा पड़ा है। हालांकि बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहूंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने में जुटे है। इधर भागकोहलिया निवासी सोनू पासवान अपने मित्रों के साथ कार्तिक पूर्णिमा में नेपाल को बराह छत्तर गया था। मगर रास्ते में क्या बात हुई की उसकी हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की इसपर अभी भी संस्पेस बना हुआ है। मृतक के पिता सुरेश पासवान ने रोते बिलखते हुए बताया की मेरे बेटे की क्या गलती थी, किसने उसकी हत्या की। यह जांच का विषय है। इधर घटना के बाद आसपास के दोस्तों से भी ग्रामीण व परिजन पूछताछ कर रहे जो उसके साथ नेपाल गये थे। वहीं दूसरी घटना गुरुवार को सामने आयी जब मटियारी पंचायत के चौहान टोला में नौ वर्षीय बालक कुंदन चौहान जो बीते 24 घंटे से लापता था, उसका शव गुरुवार को मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कारण की परिजन सहित ग्रामीण लगातार बालक की खोज में जुटे हुए थे। इधर गुरुवार को रेलवे गुमटी की समीप बड़े गड्ढे में बालक का शव मिलने से कई तरह के कयास परिजनों व ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है। वही थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अररिया भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति की सही जानकारी मिल सकेगी। खैर जो भी मगर दो दिनों में दो परिवारों के चिराग बुझ गया है। दोनों ही मृतक अपने माता पिता के एकलौते पुत्र था। दोनों ही बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read