अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

विदेश में फंसी ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस अदिति, घर में हो गईं परेशान

विदेश में फंसी ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस अदिति, घर में हो गईं परेशान पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वजह से परेशान है। इस वायरस की वजह से सभी अपने-अपने घर में कैद हो गए हैं। सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन पर रखा है ताकि वो इससे बच सकें। सेलेब्स भी अपनी फिल्मों और टीवी की शूटिंग छोड़कर घर में हैं। इस दौर

विदेश में फंसी ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस अदिति, घर में हो गईं परेशान

Article Advertisement

विदेश में फंसी ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस अदिति, घर में हो गईं परेशान पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वजह से परेशान है। इस वायरस की वजह से सभी अपने-अपने घर में कैद हो गए हैं। सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन पर रखा है ताकि वो इससे बच सकें।

Article Advertisement

सेलेब्स भी अपनी फिल्मों और टीवी की शूटिंग छोड़कर घर में हैं। इस दौरान वे अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अब सीरियल ये है मोहब्बतें की अदिति भाटिया भी कोरोना वायरस की वजह से परेशान हैं। अदिति लॉकडाउन की वजह से लॉस एंजिल्स में फंस गई हैं। घर में बंद अदिति काफी बोर हो गई हैं। अदिति ने अपना दुख इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल अदिति ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपना डेली रूटीन फॉलो कर रही हैं। कभी वह लैपटॉप पर कुछ करती नजर आ रही हैं, तो कभी किताबें पढ़ रही हैं, तो कभी चिप्स खाती नजर आ रही हैं। शो में अपने किरदार को लेकर कही थी ये बात... शो खत्म होने के बाद अदिति ने अपने किरदार को लेकर कहा था, 'शो में अपनी जर्नी की बात करूं तो ये बहुत शानदार रहा। मैंने इस शो से बहुत कुछ सीखा है। अपने करेक्टर रूही की बात करू मैंने ये आज तक नहीं कहा, लेकिन जब मैं इस शो में आई थी तब मैंने लोगों को ये कहते हुए सुना था, अब तो शो कैसे चलेगा, अब शो में वो बात नहीं है, शो को बंद करने के लिए लीप लिया है। लेकिन मैंने फिर भी फोकस के साथ काम किया। इतना नेगेटिव सुनकर मैं इस कदर परेशान थी कि मैंने हफ्ते के लिए फोन बंद कर दिया था। लेकिन मेरे एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद मुझे इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला कि मैं भी चौंक गई थी।' अदिति ने आगे कहा था, 'वही लोग जो नेगेटिव कमेंट्स कर रहे थे, उन्होंने ही मेरी तारीफ की। तबसे लेकर अब तक मुझे खूब प्यार मिला और ये सब आप लोगों की वजह से। मैंने इस शो में 4 साल पूरे कर लिए हैं। थैंक्यू रूही, अदिति की लाइफ इतनी खूबसूरत बनाने के लिए। मैं रूही को मिस करूंगी।' Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read