अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फॉरेंसिक टीम ने की चोरी स्थल की जांच

फॉरेंसिक टीम ने की चोरी स्थल की जांच सहायक थाना क्षेत्र के ऑफिसर्स कॉलोनी में एक न्यायिक दंडाधिकारी और जिला ट्रेजरी पदाधिकारी के घर हुई चोरी की घटना की जांच बुधवार को पटना से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने की। चार सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक घटना स्थल का बारिकी से जायजा लिया। टीम के सदस्यओं ने दोनों घरों, बै

फॉरेंसिक टीम ने की चोरी स्थल की जांच

Article Advertisement

फॉरेंसिक टीम ने की चोरी स्थल की जांच सहायक थाना क्षेत्र के ऑफिसर्स कॉलोनी में एक न्यायिक दंडाधिकारी और जिला ट्रेजरी पदाधिकारी के घर हुई चोरी की घटना की जांच बुधवार को पटना से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने की। चार सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक घटना स्थल का बारिकी से जायजा लिया।

Article Advertisement

टीम के सदस्यओं ने दोनों घरों, बैग, अलमीरा, खिड़की, घरों के खिड़की का टूटा हुआ जाली, टूटा हुआ ताला, दरवाजा का कुंडी आदि का फोटो भी खिंचा। साथ ही घटना स्थल पर अज्ञात चोरों द्वारा भूलवश छोड़े गये साक्ष्य से संबंधित कई प्रकार की सैंपल भी जब्त किया। पटना से पहुंचे फोरेंसिक टीम के नेतृत्व कर रहे नवीन कुमार ने बताया कि घटना स्थल से कई तरह का सैंपल प्राप्त किया गया है। कई ऐसे सुराग व साक्ष्य को संग्रह किया गया है जिससे चोरों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। उन्होंने घटना स्थल से जब्त किये गये सैंपल और खींचे गये फोटो की जांच फोरेंसिक लैब में किया जायगा। इसके बाद इससे संबंधित रिपोर्ट जल्द ही कटिहार पुलिस को सौंप दी जायेगी। इसके आधार पर पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर पायेगी। मौके पर टीम में शामिल राकेश कुमार, शंभु प्रसाद, फोटोग्राफर बालेश्वर प्रसाद तथा टाउन इंस्पेक्टर रंजन कुमार सिंह, सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सुबोध कुमार व अन्य पुलिस बल मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read