अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

स्वास्थ्य केन्द्र व छठ घाट तालाब में निर्माण कार्य का शिलान्यास

स्वास्थ्य केन्द्र व छठ घाट तालाब में निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रखण्ड के पोठिया रामपुर तथा गोकुलपुर पंचायत में धमदाहा विधायक लेशी सिंह ने दो सड़क का पक्कीकरण, स्वास्थ्य केन्द्र तथा छठ घाट तालाब में सिढ़ी निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक ने गोकुलपुर पंचायत में प्राथमिक विद्यालय जगनी से कुम्हार टोल

स्वास्थ्य केन्द्र व छठ घाट तालाब में निर्माण कार्य का शिलान्यास

Article Advertisement

स्वास्थ्य केन्द्र व छठ घाट तालाब में निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रखण्ड के पोठिया रामपुर तथा गोकुलपुर पंचायत में धमदाहा विधायक लेशी सिंह ने दो सड़क का पक्कीकरण, स्वास्थ्य केन्द्र तथा छठ घाट तालाब में सिढ़ी निर्माण का शिलान्यास किया।

Article Advertisement

विधायक ने गोकुलपुर पंचायत में प्राथमिक विद्यालय जगनी से कुम्हार टोला पूर्व हाट धनाहरा तक, पोठिया रामपुर पंचायत में जयमंगला पुस्तकालय भवन से फुलेश्वर मेहता के घर तक पीसीसी सड़क और इसी पंचायत में जयमंगला गांव में हीं स्वास्थ्य केन्द्र एवं छठ घाट पोखर में सिढ़ी निर्माण का शिलान्यास की। मौके पर विधायक ने एक सभा को भी सम्बोधित की। सभा में मंच संचालन जिप सदस्य सुनील मेहता ने किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा समाज के सभी वर्गों का विकास हीं हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सर्वांगीण विकास ही मेरा लक्ष्य है। क्षेत्र में विकास कार्य को गिनाया नहीं जाता यह महसूस करने करने की बात है। क्षेत्र में सड़कों और पुल पुलिया का जाल बिछा दिया गया है। जो सड़क पक्कीकरण से वंचित है उसे चुनाव से पहले हीं पक्कीकरण करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा आपलोग मुझे सेवा करने का अवसर दें मैं आपके विश्वास पर खड़ी उतरूंगी। इस मौके पर मुखिया मशुद आलम उर्फ बबलू, सुबोध मेहता, ललिता देवी, मो. मतीन, लाल बावा, सीताराम फौजी आदि ने संबोधित किया तथा विधायक लेशी सिंह के द्वारा कराये गए विकास कार्यों को गिनाया। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read