अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Seemanchal

Free Skill Training for Minorities: ठाकुरगंज में अल्पसंख्यकों के लिए मुफ्त स्किल ट्रेनिंग योजना

Free Skill Training for Minorities: ठाकुरगंज में अल्पसंख्यकों के लिए मुफ्त स्किल ट्रेनिंग योजना Free Skill Training for Minorities: मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना के तहत ठाकुरगंज में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में मुफ्त स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी. आवेदन ऑनलाइन ह

Free Skill Training for Minorities: ठाकुरगंज में अल्पसंख्यकों के लिए मुफ्त स्किल ट्रेनिंग योजना

Article Advertisement

Free Skill Training for Minorities: ठाकुरगंज में अल्पसंख्यकों के लिए मुफ्त स्किल ट्रेनिंग योजना Free Skill Training for Minorities: मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना के तहत ठाकुरगंज में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न ट्रेडों में मुफ्त स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी. आवेदन ऑनलाइन होगा. Free Skill Training for Minorities: मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जायेगी. इस मामले में ठाकुरगंज बीडीओ अहमर अब्दाली ने मंगलवार को प्रखंंड अंतर्गत सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों के मौलवियों के साथ मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना के व्यापक प्रचार प्रसार का अनुरोध किया Free Skill Training for Minorities: 18 से 45 साल के उम्र के लोग कर सकते हैं आवेदन इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के का निर्णय लिया गया. बैठक में बीडीओ के साथ प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भी मौजूद थे. बताया जाता है कि विभिन्न ट्रेड के लिए क्रमशः 8वीं, 9वीं ,10वीं, 11वीं, 12वीं व आइटीआइ पास छात्रों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस योजना के तहत पात्र छात्र फ्री स्किल ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 18 से 45 साल तक के उम्र के बिहार राज्य के निवासी ही प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. Free Skill Training for Minorities: फ्री ट्रेनिंग से रोजगार प्राप्त करने का अवसर आवेदनकर्ता का पारिवारिक सालाना आय 4 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. इस योजना का मुख्य उद्देश्य वैसे बच्चों जिनकी पढ़ाई पैसों के तंगी के कारण रूक चुकी है. उन्हें निः शुल्क स्किल ट्रेनिंग देना है. ताकि उस क्षेत्र में वो नौकरी प्राप्त कर सके. इन क्षेत्रों में मिलेगी स्किल ट्रेनिंग कृषि मशीनरी मरम्मत और रखरखाव सेवा प्रदाता, सहायक इलेक्ट्रीशियन, सहायक प्लंबर जनरल, ऑटोमोटिव एसी तकनीशियन, ऑटोमोटिव बॉडी पेंटिंग तकनीशियन, बार बेंडर और स्टील फिक्सर, निर्माण इलेक्ट्रीशियन–एलवी, आपातकालीन देखभाल सहायक, फोरमैन इलेक्ट्रीशियन कार्य (निर्माण), 4 व्हीलर सेवा तकनीशियन, जनरल ड्यूटी सहायक उन्नत, जराचिकित्सा देखभालकर्ता (संस्थागत और घरेलू देखभाल) भारी वाणिज्यिक वाहन सेवा तकनीशियन, सिंचाई सेवा तकनीशियन, लाइट मोटर वाहन चालक, राज मिस्त्री टिलिंग, जैविक उत्पादक, फेबोटोमिस्ट, प्लंबर जनरल, सोलर पंप तकनीशियन, तकनीशियन जल वितरण प्रणाली (मल्टी स्किल), 2 व्हीलर सेवा सहायक, 2 व्हीलर सेवा तकनीशियन. ये कागजात देने होंगे बिहार मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना-2024 के तहत अपने किसी भी मनचाहे फील्ड में निशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए क्रमशः आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र आदि देना होगा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read