पाकिस्तान-चीन के विरोध और आपत्तियों को सिरे से दरकिनार कर मोदी सरकार (Modi Government) ने श्रीनगर में जी20 (G20) बैठक की तारीखों की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान (Pakistan) तो शुरू से ही और फिर उसकी गुहार पर बीते महीने चीन (China) ने भी श्रीनगर में जी20 बैठक रखे जाने पर आपत्ति जताई थी. पाकिस्तान ने तो श्रीनगर (Srinagar) में जी20 बैठक को रोकने के लिए चीन के अलावा सऊदी अरब और तुर्किए जैसे अपने सहयोगियों के साथ दबाव बनाने के लिए लॉबिंग भी की थी. फिर भी मोदी सरकार ने श्रीनगर में जी20 बैठक होने की औपचारिक घोषणा कर इन देशों को आईना दिखा दिया है. गौरतलब है कि बीजिंग ने पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में समूह 20 की बैठक होने के बाद विरोधस्वरूप अरुणाचल के 11 इलाकों के बदले नामों की एक सूची जारी की थी. चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोंकता आया है, जिसे भारत उतने ही पुरजोर तरीके से खारिज करता आ रहा है. 22 से 24 मई तक श्रीनगर में होगी जी20 की बैठक भारत ने अपने जी20 कैलेंडर को अपडेट करते हुए कहा कि पर्यटन पर समूह 20 कार्य समूह की बैठक 22 मई से 24 मई तक श्रीनगर में होगी. माना जा रहा है कि चीन अरुणाचल प्रदेश की तरह श्रीनगर बैठक की भी अनदेखी करेगा. इसके बावजूद भारत के आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि श्रीनगर में जी20 की बैठक के बारे में पहले भी कभी कोई संदेह नहीं रहा. पिछले साल ही जी20 बैठक के लिए श्रीनगर में तैयारियां शुरू कर दी गई थीं. गौरतलब है कि भारत की अध्यक्षता में जी20 की बैठकें सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में हो रही हैं. अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में समूह20 की बैठक रख भारत सख्त संदेश देना चाहता है कि दोनों ही उसके अविभाज्य अंग हैं. चीन पहले भी जता चुका है श्रीनगर बैठक पर आपत्ति गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में जी20 की बैठक में लगभग 50 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. अब मोदी सरकार को श्रीनगर में होने वाली इस बैठक में भी ऐसी ही बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है. श्रीनगर में जी20 की बैठक वास्तव में मोदी सरकार के लिए एक ऐसा अवसर होगा, जब वह कश्मीर घाटी में मानवाधिकारों के उल्लंघन के पाकिस्तान के दावों का खंडन कर वैश्विक प्रतिनिधियों के सामने उसकी हवा निकालेगा. मोदी सरकार इस हाई-प्रोफाइल इवेंट के जरिए दुनिया को यह बताएगी कि इस केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य स्थिति लौट आई है. गौरतलब है कि चीन ने पिछले साल प्रस्तावित बैठक पर अपनी अस्वीकृति व्यक्त की थी. उसका कहना था कि प्रासंगिक पक्षों को कोई भी एकतरफा कदम उठाकर स्थिति को जटिल नहीं बनाना चाहिए. बीजिंग संग कई उच्च स्तरीय वार्ता भी होनी हैं यहां यह भी एक रोचक संयोग है कि अगले कुछ महीनों में बीजिंग के साथ कई प्रस्तावित उच्च स्तरीय वार्ताओं के बीच श्रीनगर में जी20 बैठक भी होगी. चीनी रक्षा और विदेश मंत्रियों के शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के सिलसिले में जल्द ही भारत आने की उम्मीद है. जुलाई में एससीओ शिखर सम्मेलन की तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए भारत वर्तमान में चीन, रूस और अन्य सदस्य देशों के संपर्क में है. यदि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक में शामिल होने के लिए आते हैं, तो अप्रैल 2020 में पूर्वी लद्दाख में हिंसक संघर्ष के बाद चल रहे सैन्य गतिरोध के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक हो सकती है.
World
G20 Meeting: मोदी सरकार का पाकिस्तान-चीन को जोरदार झटका, श्रीनगर में ही होगी बैठक
पाकिस्तान-चीन के विरोध और आपत्तियों को सिरे से दरकिनार कर मोदी सरकार (Modi Government) ने श्रीनगर में जी20 (G20) बैठक की तारीखों की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान (Pakistan) तो शुरू से ही और फिर उसकी गुहार पर बीते महीने चीन (China) ने भी श्रीनगर में जी20 बैठक रखे जाने पर आपत्ति जताई थी. पाकिस्तान ने तो श

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
यूरोप में बम धमकियों से हवाई यात्रा प्रभावित, कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग; जांच में नहीं मिला विस्फोटक

World
AI शेयरों में भारी गिरावट से दुनिया के बाजारों में हड़कंप, जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार धड़ाम

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
