अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव

गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव गंगा नदी के जलस्तर में कमी होते ही बाघमारा गांधी टोला सिंगल टोला में कटाव तेजी आ गयी है। गांधी टोला के समीप कटाव की स्थिति भयावह होने से कटाव पीड़ित अपने बाल बच्चों के साथ पूरी रात जागकर बीताने को विवश हैं। गांधी टोला के वार्ड पार्षद युगल पासवान, माला देवी, दुर्गा

गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव

Article Advertisement

गंगा के जलस्तर में कमी, तेज हुआ कटाव गंगा नदी के जलस्तर में कमी होते ही बाघमारा गांधी टोला सिंगल टोला में कटाव तेजी आ गयी है। गांधी टोला के समीप कटाव की स्थिति भयावह होने से कटाव पीड़ित अपने बाल बच्चों के साथ पूरी रात जागकर बीताने को विवश हैं। गांधी टोला के वार्ड पार्षद युगल पासवान, माला देवी, दुर्गा देवी, अजीत कुमार, सुलेखा देवी आदि ने बताया कि कटाव से बाघमारा गांधी टोला सिंगल टोला के लोगों का सैकड़ों एकड़ खेती योग्य भूमि गंगा नदी में समा चुका है। इन लोगों ने बताया कि इनलोगों की खेती ही मूल पंूजी थी। जिससे सभी पीड़ित अपने परिवारों का भरण पोषण करते थे। अब इन सभी पीड़ितों का खेती खत्म होने के बाद अब आशियाना उजरने का डर सता रहा है। वार्ड पार्षद युगल पासवान कटाव का व्यथा सुनाते हुए भावुक हो गये। उनकी आंखों में आंसू बहने लगे। कटाव के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण विभाग, मुख्यमंत्री तथा पीएमओ तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं लेकिन इस वर्ष सरकारी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अगस्त माह में बाढ़ नियंत्रण आयोग के चेयरमैन सीकेएल दास ने अभियंताओं के टीम के साथ कटाव स्थल का भौगोलिक निरीक्षण किया था। पुन: गुरूवार को मुख्य अभियंता शशि शेखर पांडेय अपने अभियंताओं के साथ गांधी टोला कटाव का जायजा लेने पहुंचे थे। अभियंंताओं का बार बार जायजा लेने तथा कटाव निरोधी कार्य नहीं चलाये जाने से नाराज कटाव पीड़ित उग्र होकर अभियंताओं को घंटो घेर लिया तथा कटाव निरोधी कार्य चलाने की मांग करने लगे। इस बाबत जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अख्तर जमील ने बताया कि वरीय पदाधिकारी कटाव का जांच किये हैं। उन्हीं के निर्देश पर कटाव निरोधी कार्य का निर्णय लिया जा सकता है। कटाव की गंभीर समस्या को देख विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने डीएम को पत्र लिखकर कटाव की यथाशीघ्र रोकथाम का उपाय कियेजाने की मांग की है। विधायक श्री सिंह ने बताया है कि मनिहारी में कटाव से सम्बंधितगांव के आशंकित लोग काफी विचलित और आतंकित हैं। कटाव की स्थिति मनिहारी में भयावह स्थिति बना हुआ है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read