अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

गंगा में स्नान करने को उमड़ी लोगों की भीड़

गंगा में स्नान करने को उमड़ी लोगों की भीड़ रविवार को शरद पूर्णिमा के दिन गंगा कोसी संगम स्थल से लेकर मनिहारी के पावन गंगा तट पर हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर अपने जीवन को कृतार्थ किया। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान को लेकर कटिहार मनिहारी एवं कुरसेला से गंगा कोसी संगम स्थल पर काफी भीड़

गंगा में स्नान करने को उमड़ी लोगों की भीड़

Article Advertisement

गंगा में स्नान करने को उमड़ी लोगों की भीड़ रविवार को शरद पूर्णिमा के दिन गंगा कोसी संगम स्थल से लेकर मनिहारी के पावन गंगा तट पर हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर अपने जीवन को कृतार्थ किया। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान को लेकर कटिहार मनिहारी एवं कुरसेला से गंगा कोसी संगम स्थल पर काफी भीड़ देखी गई।

Article Advertisement

वहीं गंगा स्नान के बाद अब लोग धन्तेरस व दीपावली की तैयारी में जुटने लगे हैं। वैदिक साहित्य में आश्विन शुक्लपक्ष पूर्णिमा जिसे शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान शरद पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी प्रकट हुई थी। जिसे नारायण के वाम पार्श्व में बैठने का अवसर मिला। कहा गया है कि साल में एक बार शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा सोलह कलाओं से लिप्त होकर अपना प्रकाश जगत में फैलाता है। इसी कारण श्रीमद्भगवत में भी चर्चा की गई है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी शरद पूर्णिमा के दिन ही 16 कलाओं से लिप्त चन्द्रमा के प्रकाश में महारास किया था। बताया जाता है कि इस दिन सायंकाल में खीर बनाकर माता लक्ष्मी को भोग लगाया जाता है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read