मौजूदा दौर के क्रिकेटर अनुभव के साथ बेखौफ हो रहे: गांगुली कोलकाता, 13 अप्रैल (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि जीवन के विभिन्न पहलुओं से मिला अनुभव ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जैसे मौजूदा दौर के क्रिकेटरों को निडरा बना रहा है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले ही ‘पूरी तरह तैयार’ दिखे और ऐसा अनुभव के साथ होता है।
गांगुली ने ‘हीरो विरेड’ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय मुंजाल के साथ यू-ट्यूब कार्यक्रम ‘यू द फ्यूचर’ में कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि मौजूदा दौर के खिलाड़ियों को अधिक मौके मिल रहे हैं।
यह उन्हें निडर बनने में मदद करता है, क्योंकि इससे उन्हें एहसास होता है कि चीजें उनके पास उपलब्ध हैं।
अगर वे प्रयास करते हैं और सफल होने के लिए जुझारूपन दिखाते हैं तो वे सफल होंगे।
इसलिए वे बेखौफ हैं।’’ गांगुली ने इसके बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देकर समझाया।
उन्होंने कहा, ‘‘आप इस वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम को ही देखिये।
ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और कुछ युवा तेज गेंदबाज जो इस स्तर पर आए हैं, वे अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरने के साथ ही उसकी चुनौती के लिए तैयार रहते हैं।’’ बायें हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ वे सिर्फ प्रतिभा के मामले में ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी तैयार रहते हैं जो काफी जरूरी है।’’ देश के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे गांगुली ने कहा कि खिलाड़ी के लिए कई बार ‘नर्वस (परिस्थितियों से परेशान होना)’ होना अच्छा है क्योंकि इससे वह बेहतर क्रिकेटर बनकर उभरता है।
उन्होंने कहा, ‘‘ नर्वसनेस अच्छा है, यह वास्तव में आपको बेहतर बनने और बेहतर खेलने में मदद करता है।
इसलिए खेल से पहले नर्वसनेस को स्वीकार करें और उसका सकारात्मक उपयोग कर अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर ध्यान दे।’’
Article Advertisement
Sports
मौजूदा दौर के क्रिकेटर अनुभव के साथ बेखौफ हो रहे: गांगुली
मौजूदा दौर के क्रिकेटर अनुभव के साथ बेखौफ हो रहे: गांगुली कोलकाता, 13 अप्रैल (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि जीवन के विभिन्न पहलुओं से मिला अनुभव ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जैसे मौजूदा दौर के क्रिकेटरों को निडरा बना रहा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
