अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

जिले में धूमधाम से मनायी गयी गोपाष्टमी

जिले में धूमधाम से मनायी गयी गोपाष्टमी गोपाष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर शहर के भूतनाथ गोशाला शिव मंदिर के निकट स्थित गोशाला में गायों की पूजा-अर्चना की गई और चोकर व गुड़ सभी गायों को खिलाया गया। जुटे दर्जनों की संख्या में शहर के बुद्धीजीवी, गणमान्य व समाजसेवी लोगों ने गाय

जिले में धूमधाम से मनायी गयी गोपाष्टमी

Article Advertisement

जिले में धूमधाम से मनायी गयी गोपाष्टमी गोपाष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर शहर के भूतनाथ गोशाला शिव मंदिर के निकट स्थित गोशाला में गायों की पूजा-अर्चना की गई और चोकर व गुड़ सभी गायों को खिलाया गया। जुटे दर्जनों की संख्या में शहर के बुद्धीजीवी, गणमान्य व समाजसेवी लोगों ने गायों को चोकर व गुड़ खिलाया व आशीर्वाद लिया। कई गायों को सजाकर शहर का भ्रमण भी कराया गया। गाजे-बाजे के साथ गाय की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के कई मार्गों का भ्रमण करते हुए गायों को वापस गोशाला परिसर लाया गया। इसके पूर्व महिलाओं व शहर के करीब दो सौ से भी ज्यादा लोगों ने गोशाला परिसर पहुंचकर गायों की पूजा अर्चना की और चोकर व गुड़ खिलाया। वहीं दूसरी ओर इसी परिसर में मंदिर के पूर्वी छोड़ पर ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गोशाला में भी गायों को चोकर व गुड़ खिलाया गया। इस मौके पर जुटे सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि गौ सेवा हर सनातनी को करनी चाहिए गौ सेवा से पुण्य का लाभ होता है और सनातन धर्म में गौ को माता के रुप में पूजा जाता है। समय समय पर गोशाला आने का भी संकल्प लिया गया। ताकि गोशाला में गायों के हालात को जान सकें। राजकरण दफ्तरी, किशन महाराज, मनीष जालान, व्यवसायी गोविंद बिहानी, मोहनलाल लुणिया, विजय कासलीवाल, सुशील शर्मा उर्फ लाला, सुजीत डोकानिया, राजकुमार अग्रवाल, कैलाश मोदी, पवन जैन, विमल दफ्तरी, कैलाश शर्मा, आत्माराम, निरंजन शर्मा, दामोदर उपाध्याय, लक्ष्मीपत, रोहित , लक्ष्मी , छोटू आदि मौजूद थे। गोशाला की जमीन के लिए राशि लेने पर आपत्ति:सोमवार को भूतनाथ गोशाला में जुटे लोगों ने गोशाला परिसर में एनजीओ द्वारा गोशाला चलाने के लिए ली गई जमीन से राशि लिये जाने पर आपत्ति जतायी है। पंडित किशन महाराज ने कहा भूतनाथ गोशाला की जमीन से मेडिकल कॉलेज एवं चाय बागानों की आय है। पीसीसी नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी को भाड़े पर दी गई गोशाला की जमीन का भाड़ा कितना है। एनजीओ या अन्य गोसेवी संस्था द्वारा रखी गई गायों के लिए भी उक्त संस्था से गोशाला भाड़ा लेती है। बोले शहरवासी:राजकरण दफ्तरी ने कहा गो सेवा प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। वार्ड पार्षद मनीष जालान ने कहा गाय पालने में भेदभाव नहीं हो। व्यवसायी गोविंद बिहानी ने कहा कि गौशाला में पूर्वजों ने भूमि दान इसलिए दिया था कि गाय की सेवा अच्छी तरह से हो। किशनगंज में एनजीओ के द्वारा गौ की सेवा हो रही है। एनजीओ से जमीन देने के नाम पर राशि लिये जाने पर आपत्ति जतायी। लोगों ने कहा एनजीओ को नि:शुल्क जमीन मिले। मौजूदा वक्त में एनजीओ द्वारा संचालिए 500 से अधिक गाय व गौवंश हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read