अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

विशाखापत्तनम में फार्मा यूनिट में हुई गैस लीक, 2 लोगो की मौत, अस्पताल में भर्ती

दो महीने पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना, विशाखापत्तनम के ही एल जी पॉलीमर्स के केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने के बाद 11 लोगो की हुई थी मौत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में बीती रात एक दवा फैक्ट्री के यूनिट से गैस लीक होने के बाद दो लोगो की मौत हो गयी और 4 लोग फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कह

विशाखापत्तनम में फार्मा यूनिट में हुई गैस लीक, 2 लोगो की मौत, अस्पताल में भर्ती

Article Advertisement

दो महीने पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना, विशाखापत्तनम के ही एल जी पॉलीमर्स के केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक होने के बाद 11 लोगो की हुई थी मौत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में बीती रात एक दवा फैक्ट्री के यूनिट से गैस लीक होने के बाद दो लोगो की मौत हो गयी और 4 लोग फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

Article Advertisement

पुलिस का कहना है की जिन लोगो की मौत हुई है, वो सैनोर लाइफ फर्म के विशाखापत्तनम यूनिट में काम करते थे। पुलिस ने ये भी बताया की हालत पर अब काबू पा लिया गया है। विशाखापत्तनम के परवाड़ा क्षेत्र स्थित दवाई फैक्ट्री के यूनिट से बेजिमिडाज़ोल गैस रात के 11:30 बजे लीक होना शुरू हुआ जिसके तुरंत बाद ही उस यूनिट को पूरी तरह बंद कर दिया गया। उच्च पुलिस अधिकारी उदय कुमार ने ए न आई को बयान देते हुए बताया, "हालत पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। जिन दो लोगो की इस घटना में मौत हुई है वो इसी दवा यूनिट में काम करते थे। गैस कहीं दूसरी जगह नहीं फैली है।" मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, "राज्य के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना की पूरी जानकारी मांगी है। ये गैस रिसाव यूनिट के रिएक्टर के पास हुआ था जिसे अब पूरी तरह सील कर दिया गया है। घबराने वाली कोई बात नहीं है।" इस घटना से 2 महीने पहले ही विशाखापत्तनम में एल जी पॉलीमर्स के केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक हुई थी जिसमे 11 लोगो की मौत हो गयी थी जिसमें 2 बच्चे भी शामिल थे और लगभग 1000 लोग अस्पताल में बीमार होने के बाद भर्ती कराये गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read