नाइजीरिया के स्टील प्लांट में ब्लास्ट, गया के मजदूर की मौत, गांव लाया गया शव - GAYA WORKER KILLED IN NIGERIA गया के मजदूर की नाइजीरिया के स्टील प्लांट ब्लास्ट में मौत हो गई है. अंतिम संस्कार के लिए उसका शव पैतृक गांव लाया गया है. गया: बिहार के गया के रहने वाले 25 वर्षीय अर्जुन प्रसाद की नाइजीरिया में दर्दनाक मौत हो गई है. अर्जुन प्रसाद जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले देवनन्दन महतो के पुत्र थे. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव डुमरिया के भोक्ता टोला पहुंचा, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के अनुसार 16 मार्च को नाइजीरिया में अर्जुन प्रसाद की मौत हुई थी. अर्जुन पर परिवार की जिम्मेदारी थी जि वजह से वो तीन महीने पहले ही मजदूरी के लिए दूसरे देश नाइजीरिया गये थे. स्टील प्लांट में ब्लास्ट में मजदूर की मौत: डुमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाले अर्जुन प्रसाद इसी साल 16 जनवरी 2025 को नाइजीरिया गये थे. अच्छी नौकरी करने की चाहत लेकर वह नाइजीरिया के ओगुन शहर रह रहे थे. परिजनों के अनुसार अर्जुन नाइजीरिया के क्वांटम स्टील लिमिटेड में काम कर रहे थे. उनके पिता देवनंदन महतो ने बताया कि पिछले 16 मार्च की शाम 5:00 बजे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे अर्जुन की मौत हो गई. "मेरा बेटा 16 जनवरी 2025 को नाइजीरिया मजदूरी करने गया था. वो वहां क्वांटम स्टील लिमिटेड में काम कर रहा था. जहां 16 मार्च की शाम 5:00 बजे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ और उसमें उसकी मौत हो गई."- देवनंदन महतो, अर्जुन के पिता ब्लास्ट में हुई दो मजदूरों की मौत: बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में एक नाइजीरिया के मजदूर की भी मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों के अनुसार भीषण विस्फोट में सात अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए थे. घटना के बाद नाइजीरिया सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया था. इस मामले की वहां जांच भी चल रही है. अर्जुन प्रसाद के परिजनों के अनुसार नाइजीरिया पुलिस ने इस घटना में दो लोगों के मौत होने की पुष्टि की है. परिजनों का सहारा था अर्जुन प्रसाद: गांव के ही अनुज गाड़ानी ने बताया कि नाइजीरिया पुलिस के प्रवक्ता ओमोलोला के अनुसार कंपनी के कर्मचारी जोसेफ अदवेल ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू की थी. वहीं अर्जुन का शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया, स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि अर्जुन प्रसाद के परिवार को उचित मुआवजा और मदद दी जाए. वहीं पिता देवनंदन महतो ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है. "अधिकारियों ने फैक्ट्री को सील भी कर दिया है. पूरे मामले की जांच चल रही है, आज ही अर्जुन का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा है, अंतिम संस्कार गांव में ही होगा."- अनुज गाड़ानी, स्थानीय
Article Advertisement
Politics
नाइजीरिया के स्टील प्लांट में ब्लास्ट, गया के मजदूर की मौत, गांव लाया गया शव - GAYA WORKER KILLED IN NIGERIA
नाइजीरिया के स्टील प्लांट में ब्लास्ट, गया के मजदूर की मौत, गांव लाया गया शव - GAYA WORKER KILLED IN NIGERIA गया के मजदूर की नाइजीरिया के स्टील प्लांट ब्लास्ट में मौत हो गई है. अंतिम संस्कार के लिए उसका शव पैतृक गांव लाया गया है. गया: बिहार के गया के रहने वाले 25 वर्षीय अर्जुन प्रसाद की नाइजीरिया मे
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
