ओलंपिक में दोहरे अंक में पदक मिलने का यकीन : आईओए अध्यक्ष दिल्ली, 13 जून (भाषा) कोरोना महामारी के कारण खिलाड़ियों की तैयारियां बाधित होने, कई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट रद्द होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अधिक मौके नहीं मिल पाने के बावजूद भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को उम्मीद है कि तोक्यो ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या दोहरे अंक में होगी और उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक जा रहे किसी खिलाड़ी को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है ।
Sports
ओलंपिक में दोहरे अंक में पदक मिलने का यकीन : आईओए अध्यक्ष
ओलंपिक में दोहरे अंक में पदक मिलने का यकीन : आईओए अध्यक्ष दिल्ली, 13 जून (भाषा) कोरोना महामारी के कारण खिलाड़ियों की तैयारियां बाधित होने, कई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट रद्द होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अधिक मौके नहीं मिल पाने के बावजूद भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को उम्मीद है कि

Article Advertisement
Article Advertisement
कोरोना के इस दौर में क्रिकेट से लेकर फुटबॉल तक लगभग हर खेल में लगातार बायो बबल में रह रहे खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य का मसला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है ।
बत्रा ने भाषा से बातचीत में कहा ,‘‘ कोरोना काल से पैदा हुई परिस्थितियां दुनिया भर के लिये समान है लेकिन खिलाड़ियों ने इसका डटकर सामना किया है ।
वे सकारात्मकता के साथ अभ्यास कर रहे हैं और अब प्रतिस्पर्धा का इंतजार है ।
अभी तक ऐसा कुछ नहीं सुना कि ओलंपिक खेलने जा रहे हमारे किसी खिलाड़ी को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ा हो ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी अच्छी है और हम शुरू से दोहरे अंकों में पदक जीतने की बात करते आये हैं और अब भी उस पर अडिग हैं ।’’ बत्रा ने बताया कि समूचे भारतीय दल को इस महीने के आखिर तक या जुलाई के पहले सप्ताह तक कोरोना के दोनों टीके लग जायेंगे ।
उन्होंने कहा ,‘‘अभी तक 60 से 70 प्रतिशत टीम को दोनों टीके लग चुके हैं जिनमें खिलाड़ी, कोच, सभी सहयोगी स्टाफ शामिल है ।
बाकी 30 प्रतिशत इस महीने के आखिर तक या जुलाई के पहले हफ्ते में पूरा हो जायेगा ।
भारतीय दल ऐसा होगा जिसमें शत प्रतिशत टीकाकरण होगा ।
’’ उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने यह अनिवार्य नहीं किया था लेकिन आईओए ने भारतीय दल के लिये टीकाकरण अनिवार्य किया और खिलाड़ियों ने पूरा सहयोग किया ।
तोक्यो में 23 जुलाई से शुरू हो रहे खेलों में अब काफी कम समय रह गया है लिहाजा स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल भी कड़े कर दिये गए हैं ।
बत्रा ने कहा ,‘‘ हमने कोविड आरटी पीसीआर टेस्ट पहली जून से हफ्ते में दो बार कर दिया है जिसमें खिलाड़ी अधिकारी और उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग शामिल हैं ।
मसलन भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्रों का हाउसकीपिंग , कैटरिंग, कैंटीन स्टाफ , मैदानकर्मी वगैरह भी ।
सभी के नियमित टेस्ट हो रहे हैं और सभी बायो बबल में रह रहे हैं ।’’ भारतीय दल तोक्यो ओलंपिक आयोजकों द्वारा जारी प्लेबुक के सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हैं और जल्दी ही तीसरी प्लेबुक आने वाली है जिसमें कोई अतिरिक्त दिशा निर्देश होने पर उनका भी पालन किया जायेगा ।
खेल मंत्रालय ने अधिकतम सहयोगी स्टाफ को खिलाड़ियों के साथ भेजने की कवायद में अपना प्रतिनिधिमंडल तोक्यो नहीं भेजने का फैसला किया है ।
भारतीय दल के साथ जाने वाले एनओसी (राष्ट्रीय ओलंपिक समिति) अधिकारियों की संख्या में कटौती की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा ,‘‘ एनओसी के लिये नियमों के अनुसार हर 20 खिलाड़ी पर एक अधिकारी होता है और उससे ज्यादा का सवाल ही पैदा नहीं होता ।
अगर सौ खिलाड़ी हैं तो पांच अधिकारी और 120 होंगे तो छह हो जायेंगे ।
इससे ज्यादा नहीं हो सकते ।’’ अभी तक भारत के सौ खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है और 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले खेलों के लिये 25 से 35 के और क्वालीफाई करने की उम्मीद है ।
‘जनभावनाओं का सम्मान ’करते हुए चीनी किट प्रायोजक लि निंग से नाता तोड़ने के बाद बत्रा ने कहा कि नये प्रायोजक की तलाश जारी है लेकिन नहीं मिलने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा ।
खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने हालांकि ट्वीट किया था कि भारतीय दल तोक्यो ओलंपिक में बिना ब्रांड वाली पोशाक के साथ जायेगा ।
बत्रा ने कहा ,‘‘ किट प्रायोजक से नाता टूटने का किट तैयार होने पर कोई असर नहीं पड़ेगा ।
ये किट भारत में ही बन रही थी ।
फर्क इतना ही है किट के लिये भुगतान प्रायोजक की जगह हम करेंगे ।
किट तैयार होने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है ।
अब कमीज के दाहिने ओर सामने की तरफ प्रायोजक का लोगो नहीं होगा ।
उसकी जगह आईओए का लोगो होगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वैसे हम प्रायोजक तलाश रहे हैं और समय रहते मिल गया तो पोशाक ब्रांड के नाम वाली होगी वरना बिना ब्रांड वाली ।
उस पर आईओए का लेागो होगा जिस पर इंडिया लिखा है ।’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
