अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

घियागांव में नदी से लापता युवक का शव बरामद

घियागांव में नदी से लापता युवक का शव बरामद पहाड़कट्टा प्रखंड के नौकट्टा पंचायत अंतर्गत घियागांव के समीप बूढ़ी चनानदी से गुरुवार सुबह एक युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मृतक की पहचान मो. तालीम (30 वर्ष), पिता फजलुर्रहमान, ग्राम दूधऔंटी, थाना ठाकुरगंज के रूप में हुई है। जानकारी के

घियागांव में नदी से लापता युवक का शव बरामद

Article Advertisement

घियागांव में नदी से लापता युवक का शव बरामद पहाड़कट्टा प्रखंड के नौकट्टा पंचायत अंतर्गत घियागांव के समीप बूढ़ी चनानदी से गुरुवार सुबह एक युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मृतक की पहचान मो. तालीम (30 वर्ष), पिता फजलुर्रहमान, ग्राम दूधऔंटी, थाना ठाकुरगंज के रूप में हुई है।

Article Advertisement

जानकारी के अनुसार, मो. तालीम पिछले कुछ दिनों से घियागांव स्थित अपने ससुराल में रहकर मजदूरी कर रहा था। बुधवार सुबह वह गांव के समीप बूढ़ी चनानदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नदी के बीच तेज धार में बह गया और लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे के अंदर कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया। पोठिया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सीओ मोहित राज, थानाध्यक्ष अंजय अमन और एसडीआरएफ टीम मौजूद थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read