बिहार सरकार की योजना, बकरी पालन पर 8 लाख सब्सिडी, जानें स्कीम का लाभ कैसे उठाएं Goat Farming Scheme In Bihar: बकरी पालन योजना के तहत फार्म तैयार करने के लिए बैंक से भी लोन ले सकता है।
इसकी भी सुविधा बिहार सरकार की ओर से की गई है।
योजना का लाभ कैसे मिल सकता है, जानिए।
Goat Farming Scheme In Bihar: बिहार सरकार स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं, किसानों और पशुपालकों के लिए रोजगार के अवसर ज्यादा पैदा हो।
इसी के तहत बिहार सरकार में पशु और डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज रिसोर्सेज बकरी फार्म योजना पर सब्सिडी दे रहा है।
इस योजना में सरकार की ओर से 1 लाख 21 हजार रुपए से लेकर 7 लाख 52 हजार रुपए तक आर्थिक सहायता मिल रही है।
आपको बता दें, जहानाबाद जिले में भी पशु पालक, किसान और ग्रामीण इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
भेड़ विकास के योजना और समेकित बकरी के तहत प्राइवेट सेक्टर में 20 बकरी और 1 बकरा, 40 बकरी और 2 बकरा और 100 बकरी और 5 बकरा के लिए फार्म स्थापित करने के लिए आप अप्लाई करके लाभ पा सकते है।
इस योजना के तहत बकरी फार्म स्थापित करने पर सरकार की ओर से सामान्य जाति के लोगों को 50% तक अनुदान मिलता है।
वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 60% तक सब्सिडी का लाभ लाभुकों को दिया जाता है।
किसमें मिलेगी सब्सिडी?
बकरी पालन योजना के तहत फार्म तैयार करने के लिए बैंक से भी लोन ले सकता है।
इसकी भी सुविधा बिहार सरकार की ओर से की गई है, जबकि अगर खुद के पैसे से भी अगर बकरी फार्म स्थापित करना चाहे, तो वो भी आराम से कर सकता है।
वहीं, बकरी फार्म तैयार करने के लिए बैंक से लोन लेने की स्थिति में खुद से ही सारा प्रोसेस करना होगा।
हालांकि, चयन लाभार्थी को दोनों (Bank loan or self loan) ही स्थिति में अनुदान दिया जाएगा।
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी चुने लोगों को बकरी फार्म कम से कम पांच साल तक संचालित करना होगा।
इस योजना का लाभ लेने के लिए बकरी पालक जो पहले से कहीं से ट्रेनिंग ले रखी है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
बकरी फार्म स्थापित करने के लिए आवेदक के पास कुछ डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है, जिसमें अपडेटेड लगान रिसिप्ट, लीज एग्रीमेंट शामिल हैं।
इसके अलावा आवेदक का फोटो, आधार कार्ड की छाया प्रति, जाति प्रमाण पत्र (Compulsory for SC/ST only), आवेदन के समय आवेदक के पास राशि की छाया प्रति, लीज/निजी/पैतृक का ब्यौरा की छाया प्रति, ट्रेनिंग संबंधी एविडेंस जरूरी है।
कितनी जमीन होना जरूरी बकरी फार्म योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का पर्मानेंट रेजिडेंट होना जरूरी है।
इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को पशुपालन विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
इसका अगर लाभ लेना है, तो आपके पास बकरी फार्म तैयार करने के लिए 1800 वर्ग फीट से लेकर 3600 वर्ग फीट तक जमीन होना जरूरी है।
इसके अलावा हरा चारा उगाने के लिए आवेदक के पास 50 डेसिमल जमीन की उपलब्धता जरूरी है।
Article Advertisement
Politics
बिहार सरकार की योजना, बकरी पालन पर 8 लाख सब्सिडी, जानें स्कीम का लाभ कैसे उठाएं
बिहार सरकार की योजना, बकरी पालन पर 8 लाख सब्सिडी, जानें स्कीम का लाभ कैसे उठाएं Goat Farming Scheme In Bihar: बकरी पालन योजना के तहत फार्म तैयार करने के लिए बैंक से भी लोन ले सकता है। इसकी भी सुविधा बिहार सरकार की ओर से की गई है। योजना का लाभ कैसे मिल सकता है, जानिए। Goat Farming Scheme In Bihar: बि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
