अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

अररिया के फारबिसगंज में गोलछा ने बढ़ाया जिले का मान

अररिया के फारबिसगंज में गोलछा ने बढ़ाया जिले का मान जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व उद्योगपति मूलचंद गोलछा को व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने से स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं में नए संचार का प्रवाह होने लगा है। मंगलवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा गोलछा के आवासीय पर

अररिया के फारबिसगंज में गोलछा ने बढ़ाया जिले का मान

Article Advertisement

अररिया के फारबिसगंज में गोलछा ने बढ़ाया जिले का मान जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व उद्योगपति मूलचंद गोलछा को व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने से स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं में नए संचार का प्रवाह होने लगा है।

Article Advertisement

मंगलवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा गोलछा के आवासीय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गोलछा को सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों की प्रशंसा की गई। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहुत दिनों के बाद प्रदेश नेतृत्व ने अररिया जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही जमीनी कार्य एवं मेहनत को सराहा है। इन नेताओं ने कहा कि व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष व उद्योगपति मूलचंद गोलछा को प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर देने से न केवल अररिया जिले का मान बढ़ा बल्कि फारबिसगंज प्रदेश में चर्चा में आ गया। उम्मीद है कि श्री गोलछा की अगुवाई में व्यवसायिक संगठन को एक नया ऊर्जा मिलेगी। इस मौके पर श्री गोलछा ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जिस तरह से सकारात्मक कार्य किए जा रहे थे उसमें कमी नहीं होगी और फारबिसगंज, अररिया जिला समेत पूरे प्रदेश में संगठन को सशक्त करते हुए खासकर के व्यवसायिक वर्ग की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, उपाध्यक्ष रमेश सिंह, मीडिया प्रभारी पवन मिश्रा, अभिषेक सिंह, गुड्डू अली, अनुपम सागर, ओम प्रकाश भारती, आभास सिंह, मुकेश सिंह, युवा जिला अध्यक्ष मिराज हसन, बंटी राखेचा, युवा समाजसेवी विशाल गोलछा, सुमन डागा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read