इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी कीमत गिरी, जानें- अगले हफ्ते कैसी होगी चाल सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह हफ्ता मिला जुला रहा।
इस हफ्ते जहां सोने की कीमत ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया तो वहीं इसकी कीमत काफी गिर भी गई।
चांदी की भी हालत बहुत ज्यादा सही नहीं है।
यह भी इस हफ्ते अपने ऑल टाइम हाई के बाद काफी नीचे आ गई है।
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
इस हफ्ते (20 से 25 मई) के बीच सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में गिरावट आई है।
हैरानी की बात है कि इस हफ्ते चांदी की कीमत सिर्फ दो दिन बढ़ी है तो वहीं सोने की कीमत में सिर्फ एक ही दिन बढ़ोतरी हुई है।
अगले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों को लेकर भी एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है।
इतनी गिर गई सोने की कीमत इस हफ्ते सोने की कीमत 3.60 फीसदी गिर गई।
20 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत 75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
25 मई को यह गिरकर 72,440 रुपये रह गई।
इस प्रकार इस हफ्ते सोने की कीमत में 2720 रुपये की गिरावट आई।
इस हफ्ते सोने की कीमत में सिर्फ 20 मई को ही उछाल आया था।
उस दिन सोने की कीमत 540 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी थी।
22 मई और 25 मई को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बाकी के तीन दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा गिरावट 23 मई को हुई।
उस दिन सोना 1000 रुपये से ज्यादा गिर गया था।
इस महीने सोने की अधिकतम कीमत 75,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रही जो 20 मई को थी।
यह सोने की अब तक की भी अधिकतम कीमत रही।
इसके बाद से सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है।
यह रहा चांदी का हाल कीमत बढ़ने के मामले में इस हफ्ते चांदी की भी हालत खराब रही।
इस एक हफ्ते में चांदी की कीमत में 5.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
20 मई को चांदी की कीमत 96,500 रुपये प्रति किलो थी।
25 मई को यह कीमत गिरकर 91,500 रुपये रह गई।
इस प्रकार देखें तो इस हफ्ते चांदी की कीमत 5000 रुपये कम हुई है।
इस हफ्ते चांदी की कीमत में दो दिन (20 और 22 मई) ही उछाल आया।
20 मई को चांदी की कीमत 3500 रुपये प्रति किलो बढ़ गई थी।
वहीं 22 मई को इसमें 1200 रुपये की बढ़त हुई।
हफ्ते में बाकी के 4 दिन चांदी की कीमत में गिरावट ही आई है।
सबसे ज्यादा गिरावट 23 मई को हुई थी।
इस दिन चांदी 3300 रुपये प्रति किलो गिर गई थी।
22 मई के बाद से चांदी की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है।
इसलिए कम हो रही कीमत अमेरिका में महंगाई के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
उम्मीद की जा रही थी बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकती है, लेकिन उसने कोई कटौती नहीं की।
इस बीच संकेत मिल रहे हैं कि फेडरल बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
इससे सोने की कीमत में कमी आई है।
हालांकि इसके बावजूद सोने की मांग में बढ़ोतरी जारी है।
दूसरी तरफ चांदी को अब इंडस्ट्रियल मेटल के रूप में देखा जाने लगा है।
कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है।
इस समय चीन समेत दूसरे कई देशों की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं है और प्रोडक्शन बहुत ज्यादा नहीं हो रहा।
इसका कारण इस साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव हैं।
इन चुनाव के बाद दुनिया की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आने की उम्मीद है।
ऐसे में चांदी की कीमत रफ्तार पकड़ेगी।
एक्सपर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
इन दोनों धातुओं में निवेश का यह अच्छा मौका है।
Article Advertisement
World
इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी कीमत गिरी, जानें- अगले हफ्ते कैसी होगी चाल
इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी कीमत गिरी, जानें- अगले हफ्ते कैसी होगी चाल सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह हफ्ता मिला जुला रहा। इस हफ्ते जहां सोने की कीमत ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया तो वहीं इसकी कीमत काफी गिर भी गई। चांदी की भी हालत बहुत ज्यादा सही नहीं है। यह भी इस हफ्ते अपने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
