गोस्वामी को दो विकेट, आस्ट्रेलिया के चाय तक दो विकेट पर 69 रन गोल्ड कोस्ट, दो अक्टूबर (भाषा) भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के दो झटकों के बाद आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित एकमात्र दिन-रात्रि महिला क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक दो विकेट खोकर 69 रन बना लिये।
भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 377 रन पर पहली पारी घोषित की थी।
भारत ने पारी घोषित करने का फैसला सही समय पर लिया क्योंकि रोशनी के कारण गुलाबी गेंद से दिन-रात्रि टेस्ट के दूसरे सत्र में बल्लेबाजी सबसे मुश्किल होती है।
आस्ट्रेलिया को पहला झटका बेथ मूनी के रूप में लगा जिन्हें गोस्वामी ने बोल्ड किया।
लेकिन एलिसा हीली (29) और कप्तान मेग लैनिंग ने कुछ आकर्षक शॉट लगाकर पारी आगे बढ़ायी।
हालांकि चाय ब्रेक से कुछ देर पहले गोस्वामी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया।
उनकी गेंद एलिसा हीली के बल्ले को चूमती हुई विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों में समां गयी।
ब्रेक तक कप्तान लैनिंग 32 और एलिस पैरी एक रन बनाकर खेल रही थीं।
इससे पहले भारत के लिये दीप्ति शर्मा ने 66 रन की पारी खेली और टीम के लिये दूसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं।
शुक्रवार को सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने खेल के इस प्रारूप में अपना पहला शतक जड़ा था।
भारत ने डिनर तक सात विकेट पर 359 रन बना लिये थे।
मेहमान टीम ने कैरारा ओवल में पांच विकेट पर 276 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया।
दूसरे दिन बारिश और बिजली गरजने से खेल जल्दी खत्म हो गया था जिससे तीसरे दिन का पहला सत्र लंबा रहा जिसमें भारत ने 83 रन बनाकर तानिया भाटिया और पूजा वस्त्राकर के विकेट गंवाये।
तानिया ने 75 गेंद में 22 रन बनाये जबकि वस्त्राकर केवल 13 रन ही बना सकीं।
तानिया के आउट होने से दीप्ति और उनके बीच छठे विकेट के लिये 45 रन की साझेदारी का अंत हुआ।
भारतीय टीम ने तेजी से रन जुटाने के बजाय धीमी गति से रन बनाये जिससे ऐसा लग रहा है कि दोनों टीमें नतीजे के बजाय ड्रा से संतुष्ट रहना चाहेंगी क्योंकि खराब मौसम के कारण मैच का काफी खेल खराब हो गया।
तानिया और दीप्ति ने इस 45 रन की साझेदारी के लिये 28 से ज्यादा ओवर तक बल्लेबाजी की।
स्टेला कैंपबेल ने तानिया का विकेट झटका जो उनका पहला टेस्ट विकेट भी है।
यह कैच विकेट के पीछे एलिसा हीली ने लपका।
भारतीय टीम ने हालांकि ज्यादा विकेट नहीं गंवाये लेकिन बल्लेबाजों ने सपाट दिख रही पिच पर लूज गेंदों का फायदा नहीं उठाया।
दीप्ति ने 12 रन से दिन की शुरुआत की थी, उन्होंने 148 गेंद में पांच चौकों की मदद से अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।
एलिस पैरी ने टीम को एक और झटका पूजा वस्त्राकर के रूप में दिया जो गली में बेथ मूनी को कैच देकर आउट हुईं।
यह पैरी का 300वां अंतरराष्ट्रीय विकेट था।
दीप्ति ने इसके साथ ही टेस्ट में अपने पिछले 54 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पार कर लिया।
डिनर ब्रेक तक दीप्ति शर्मा 58 रन बना चुकी थीं।
लेकिन डिनर के बाद वह अपनी पारी में आठ रन ही जोड़ सकी थीं कि कैंपबेल ने पगबाधा कर उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया।
गोस्वामी (नाबाद 07) और मेघना सिंह (02) क्रीज पर थीं और भारत ने पहली पारी घोषित करने का फैसला किया।
Article Advertisement
Sports
गोस्वामी को दो विकेट, आस्ट्रेलिया के चाय तक दो विकेट पर 69 रन
गोस्वामी को दो विकेट, आस्ट्रेलिया के चाय तक दो विकेट पर 69 रन गोल्ड कोस्ट, दो अक्टूबर (भाषा) भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के दो झटकों के बाद आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित एकमात्र दिन-रात्रि महिला क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक दो विकेट खोकर 69 रन बना लिये। भारतीय टीम

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
