गर्भवती महिलाओं के लिए खजाना खुला, मोदी सरकार देगी इतने हजार रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई?
गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
योजना मोदी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए आंगनबाड़ी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
आइए पूरी डिटेल जानते हैं... देशभर की गर्भवती महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने अपना खजाना खोला हुआ है।
मोदी सरकार मातृत्व वंदना योजना चला रही है।
इस स्कीम के तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है।
करीब 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, ताकि महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकें।
इस स्कीम को चलाने का मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
हालांकि योजना साल 2017 से ही चल रही है, लेकिन आज भी ज्यादातर महिलाओं को इस स्कीम के बारे में पता नहीं है।
इसलिए आइए इस योजना के बारे में जानते हैं और इसके लिए आवेदन करने का प्रोसेस भी देखते हैं, ताकि गर्भवती महिलाएं समय रहते इस स्कीम का फायदा उठा सकें।
क्या है स्कीम और कैसे मिलते हैं पैसे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स का सबसे अहम हिस्सा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं हैं।
इन्हीं योजनाओं में मातृत्व वंदना योजना भी शामिल है।
इस योजना के तहत गर्भवती महिला को पहली प्रेग्नेंसी पर 5 हजार रुपये दिए जाते हैं।
दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।
स्कीम के अनुसार, दूसरा बेबी गर्ल होगी तो ही दूसरी बार प्रेग्नेंसी पर स्कीम का फायदा मिलेगा।
वहीं पहली प्रेग्नेंसी में जो आर्थिक मदद मिलेगी, वह 2 किस्तों में मिलेगी।
पहली किस्म में 3 हजार रुपये और दूसरी में 2 हजार रुपये मिलेंगे।
दूसरी प्रेग्नेंसी में लड़की होने पर एक ही किस्म में 6 हजार रुपये मिल जाएंगे।
स्कीम के लिए क्या है योग्यता?
ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, स्कीम का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।
स्कीम का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनकी एनुअल इनकम 8 लाख से कम होगी।
BPL कार्ड धारक महिलाओं को स्कीम का फायदा मिलेगा।
अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को स्कीम का लाभ मिलेगा।
ई-श्रम कार्ड धारक, मनरेगा जॉब कार्ड धारक, किसान सम्मान निधि की लाभार्थी महिलाओं को स्कीम का लाभ मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
स्कीम के लिए अप्लाई करने के लिए महिलाएं https://wcd.delhi.gov.in/wcd/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-pmmvy पर लॉग इन कर सकती हैं।
आवेदन करने के लिए पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, इनकम सर्टिफिकेट देना होगा।
आंगनबाड़ी केंद्र में स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन होगा।
http://wcd.nic.in वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके पूरी जानकारी भरकर आंगनबाड़ी केंद्र में जमा कराएं।
साथ ही संबंधित दस्तावेज देने होंगे।
Article Advertisement
Politics
गर्भवती महिलाओं के लिए खजाना खुला, मोदी सरकार देगी इतने हजार रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई?
गर्भवती महिलाओं के लिए खजाना खुला, मोदी सरकार देगी इतने हजार रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई? गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। योजना मोदी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए आंगनबाड़ी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आइए पूरी डिटेल जानते हैं... &nb

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
