अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

मानदेय और सुविधाओं की मांग पर ग्राम रक्षा दल का धरना, सरकार से 11 सूत्री मांगें पेश

कुर्साकांटा (अररिया): बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षादल महासंघ ने सोमवार को जिला मुख्यालय में अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम रक्षादल के सदस्य शामिल हुए और सरकार से मानदेय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष फूलचंद सिंह

मानदेय और सुविधाओं की मांग पर ग्राम रक्षा दल का धरना, सरकार से 11 सूत्री मांगें पेश

Article Advertisement

कुर्साकांटा (अररिया): बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षादल महासंघ ने सोमवार को जिला मुख्यालय में अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम रक्षादल के सदस्य शामिल हुए और सरकार से मानदेय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

Article Advertisement

जिलाध्यक्ष फूलचंद सिंह और प्रदेश प्रवक्ता मो. शाहजहां ने बताया कि ग्राम रक्षादल महासंघ की मुख्य मांगों में शामिल हैं – महंगाई के अनुरूप मानदेय देना वर्दी भत्ता उपलब्ध कराना सभी सदस्यों को सरकारी प्रशिक्षण देना पहचान पत्र जारी करना कर्तव्य निर्वहन के दौरान दुर्घटना या अप्रिय घटना पर सरकारी मुआवजा ग्राम रक्षादल को ग्रामीण पुलिस का दर्जा देना सेवानिवृत्ति आयु सीमा 60 वर्ष करना ग्राम रक्षादल (नियुक्ति व कर्तव्य) नियमावली बनाना धरना में मौजूद सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर शंभू यादव, रामदेव पंडित, मो. नजरुल हक, शाहजमाल, मो. नसीम, टीपू सुल्तान, मो. मुजफ्फर, विजय मंडल, विकास मंडल, रंजीत मंडल, जीवन मुखिया, मुन्नी देवी, चमनी देवी, ललिता देवी, मंजरी खातून, सदानंद यादव, शंकर दास, अखिलेश यादव, नरेश चौधरी समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। धरना स्थल पर उपस्थित नेताओं ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने की अपील की।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read