अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

अगस्त में ओडिशा का जीएसटी संग्रह 1,019 करोड़ रुपये पर पहुंचा

अगस्त में ओडिशा का जीएसटी संग्रह 1,019 करोड़ रुपये पर पहुंचा भुवनेश्वर, तीन सितंबर (भाषा) ओडिशा का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह अगस्त महीने में 6.62 प्रतिशत बढ़कर 1,019.81 करोड़ रुपये रहा है। ओडिशा सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले इसी महीने में राज्य का जीएसटी

अगस्त में ओडिशा का जीएसटी संग्रह 1,019 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Article Advertisement

अगस्त में ओडिशा का जीएसटी संग्रह 1,019 करोड़ रुपये पर पहुंचा भुवनेश्वर, तीन सितंबर (भाषा) ओडिशा का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह अगस्त महीने में 6.62 प्रतिशत बढ़कर 1,019.81 करोड़ रुपये रहा है। ओडिशा सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले इसी महीने में राज्य का जीएसटी संग्रह 956.47 करोड़ रुपये रहा था।

Article Advertisement

इस अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अगस्त महीने तक जीएसटी का वर्द्धमान संग्रह 29.59 प्रतिशत बढ़कर 6,267.93 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4,836.75 करोड़ रुपये रहा था। उन्होंने कहा कि पिछले महीने जीएसटी का सकल संग्रह 17.11 प्रतिशत बढ़कर 3,883.90 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अगस्त, 2021 में यह 3,316.55 करोड़ रुपये था। वहीं इसी अवधि में सकल जीएसटी का वर्द्धमान संग्रह 19.96 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20,366.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल यह आंकड़ा 16,977.92 करोड़ रुपये था। अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान (अगस्त तक) 20,269 नए करदाताओं को जीएसटी के दायरे में लाया गया है। अगस्त माह के दौरान सृजित कुल ई-वे बिल 15.81 लाख थे जो एक साल पहले 14.35 लाख रहा था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read