अररिया के रामपुर खेल मैदान पर सैकड़ों झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्षति संसू, ताराबाड़ी अररिया (अररिया) : अररिया सदर प्रखंड की रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत स्थित सरकारी खेल मैदान पर गुरुवार की देर रात को करीब एक सौ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
इन घरों में रखे अधिकांश सामान भी जल गए।
अगलगी में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल की दो बड़ी व तीन छोटी गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग की भीषण लपटों पर काबू पाई।
इससे एक बड़ी आबादी अग्निकांड की चपेट में आने से बच गई।
आग कैसे लगी अबतक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानगारी के अनुसार, इस घटना में लगभग पांच लाख कीमत के सैकड़ों बंडल टीन के चदरे सहित घर में रखे खाद्यान्न, फर्नीचर, कपड़े, बक्से सहित अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गए।
एक नाश्ते की दुकान भी आग की भीषण लपटों में तबाह हो गई।
लोगों ने जान की बाजी लगाकर दर्जनों मवेशियों व स्वजनों को किसी तरह घर से बाहर निकाला।
पीड़ितों में मुर्शिद, जमशेद, पप्पू, इकराम, इसराफिल, जैनुल, असहाब, इब्राहिम, यैदुल, कमाल, तैयब, शोएब उर्फ सैयब, मोईद, जफीर, गनी मोहम्मद, तैमुस, आलम, महबूब, सलाम सहित अन्य लोग शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, बैरगाछी ओपी क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या नौ व 11 के बीच सरकारी खेल मैदान रामपुर में मौजूद झोपड़ियों में गुरुवार की रात को अचानक आग लग गई।
घटना के समय गांव के सभी लोग सोए थे।
अचानक किसी की नजर आग की लपटों पर पड़ी।।
हल्ला होने पर जबतक ग्रामीणों की भीड़ जमा होती तबतक दर्जनों झोपड़ियां आग धू धूकर जलने लगी थीं।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल टीम को भेजकर आग पर काबू पाई गई।
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया के रामपुर खेल मैदान पर सैकड़ों झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्षति
अररिया के रामपुर खेल मैदान पर सैकड़ों झोपड़ियां जलीं, लाखों की क्षति संसू, ताराबाड़ी अररिया (अररिया) : अररिया सदर प्रखंड की रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत स्थित सरकारी खेल मैदान पर गुरुवार की देर रात को करीब एक सौ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इन घरों में रखे अधिकांश सामान भी जल गए। अगलगी में लाखों की क्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
