सऊदी अरब ने सख्त किए हज से जुड़े नियम, तीर्थयात्रा पर जाने से पहले जानना है जरूरी हज यात्रा से जुड़े नियमों को इस साल सऊदी अरब ने और सख्त कर दिया है. जिससे अवैध रूप से आने वाले हज यात्रियों पर पाबंदी लगाई जा सके. इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र यात्रा हज शुरू होने वाली है. हर साल की तरह इस साल भी सऊदी अरब ने दुनिया की सबसे बड़ी तीर्थयात्रा के तमाम इंतजाम किए हैं. जिससे हज यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. इस बीच ये खबर सामने आई है कि इस साल सऊदी अरब ने तीर्थयात्रियों के लिए नियम सख्त कर दिए हैं. उसने एक टैगिंग प्रणाली की शुरुआत की गई है. जिसका इस्तेमाल अवैध रूप से हज जाने वाले यात्रियों को रोकने के लिए किया जाएगा. सऊदी हज मंत्रालय के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य आगामी हज यात्रा सीजन के दौरान पवित्र स्थलों तक अधिकृत तीर्थयात्रियों की सुचारू और सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करना है. तीर्थयात्रियों के लिए जारी किया गया नुसुक कार्ड इस बीच सऊदी हज मंत्री तौफीक अल रबिया ने आधिकारिक तौर पर नुसुक कार्ड लॉन्च किया है, जिसे देश में कानूनी रूप से आने वाले तीर्थयात्रियों को वितरित किया जाएगा. इंडोनेशिया में आयोजित एक समारोह में नुसुक कार्ड का उद्घाटन बैच इंडोनेशियाई हज मिशन को पेश किया गया. बता दें कि नुसुक कार्ड, फिजिकल और डिजिटल दोनों तरह से उपलब्ध होगा. जिसमें प्रत्येक तीर्थयात्री के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जा सकेगी. बिना नुसुक कार्ड के नहीं मिलेगी एंट्री कानूनी रूप से सऊदी अरब पहुंचे तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थानों तक जाने के लिए, और मक्का शहर में प्रवेश के लिए हर समय कार्ड लेकर जाना होगा. विदेशी तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रा वीजा मिलने के बाद उनके संबंधित हज कार्यालयों से नुसुक कार्ड भी मिलेगा, जबकि घरेलू तीर्थयात्रियों को हज परमिट मिलने के बाद नामित सेवा प्रदाताओं से इसे प्राप्त किया जा सकेगा. सऊदी अरब ने दी चेतावनी बता दें कि सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने नुसुक कार्ड को एक ऑफिशियल प्रिंटिड कार्ड के रूप में जारी किया है. जो वैध तीर्थयात्रियों को दूसरों से अलग करता है. कार्ड के डिजिटल संस्करण को सऊदी ऐप नुसुक और तवाक्कलाना के जरिए ओपन किया जा सकेगा. यही नहीं टैगिंग प्रणाली शुरू करने के अलावा, सऊदी अरब ने सक्रिय रूप से मुसलमानों को हज से संबंधित फर्जी अभियानों और वेबसाइटों का शिकार होने के खिलाफ भी चेतावनी दी है.
Article Advertisement
World
सऊदी अरब ने सख्त किए हज से जुड़े नियम, तीर्थयात्रा पर जाने से पहले जानना है जरूरी
सऊदी अरब ने सख्त किए हज से जुड़े नियम, तीर्थयात्रा पर जाने से पहले जानना है जरूरी हज यात्रा से जुड़े नियमों को इस साल सऊदी अरब ने और सख्त कर दिया है. जिससे अवैध रूप से आने वाले हज यात्रियों पर पाबंदी लगाई जा सके. इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र यात्रा हज शुरू होने वाली है. हर साल की तरह इस साल भी सऊदी अर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

World
भारत का तेल आयात बिल 48 प्रतिशत बढ़कर 75 अरब डॉलर के करीब, महंगे कच्चे तेल का आम आदमी पर क्या असर

World
भारत-न्यूजीलैंड Free Trade Agreement 20 अक्टूबर से लागू, भारतीय कारोबार और निर्यात को क्या मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
