हार्दिक की छठे नंबर पर अहमियत जानते हैं, रातों रात नहीं ढूंढ सकते विकल्प : कोहली दुबई, 23 अक्टूबर (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि हार्दिक पंड्या का छठे नंबर के बल्लेबाज के रूप में कौशल इतना अहम है कि रातों रात उनका विकल्प नहीं खोजा जा सकता है और अगर वह टी20 विश्व कप में गेंदबाजी नहीं भी करते हैं तब भी अंतिम एकादश में उनकी जगह पक्की है।
Sports
हार्दिक की छठे नंबर पर अहमियत जानते हैं, रातों रात नहीं ढूंढ सकते विकल्प : कोहली
हार्दिक की छठे नंबर पर अहमियत जानते हैं, रातों रात नहीं ढूंढ सकते विकल्प : कोहली दुबई, 23 अक्टूबर (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि हार्दिक पंड्या का छठे नंबर के बल्लेबाज के रूप में कौशल इतना अहम है कि रातों रात उनका विकल्प नहीं खोजा जा सकता है और अगर वह टी20 विश्व कप में ग

Article Advertisement
Article Advertisement
पंड्या ने 2019 में अपनी पीठ के निचले हिस्से का आपरेशन करवाया था और उसके बाद वह कभी कभार ही गेंदबाजी कर पाये जिससे यह सवाल उठने लगे कि क्या वह इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में केवल बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं।
कोहली ने हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर इस चर्चा को यहीं पर समाप्त करने की कोशिश की।
कोहली से संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया कि गेंदबाजी नहीं कर पाने की स्थिति में क्या पंड्या का चयन किया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हार्दिक की फिटनेस लगातार बेहतर होती जा रही है और उसे देखते हुए वह टूर्नामेंट के किसी चरण में हमारे लिये दो ओवर कर सकते हैं।
’’ कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में स्वयं गेंदबाजी की और उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उनके पास विकल्प हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि जब तक वह गेंदबाजी शुरू नहीं करता तब तक हम अपने पास मौजूद विकल्पों का पूरा उपयोग कर सकते हैं।
हमने एक या दो ओवर करने के लिये कुछ अन्य विकल्पों पर विचार किया है।
इसलिए हम बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं।
उस स्थान पर उसकी जो अहमियत है उसे कोई अन्य रातों रात तैयार नहीं कर सकता।’’ पंड्या ने 2020 के आखिर में आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला में विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में हिस्सा लिया था और अच्छा प्रदर्शन किया था।
कोहली ने कहा, ‘‘मैंने आस्ट्रेलिया में उसे केवल एक बल्लेबाज के रूप में खिलाने का समर्थन किया और हमने देखा कि उसने क्या किया और जब वह पूरे प्रवाह में खेलता है तो कैसे अकेले दम पर मैच विपक्षी टीम की जद से दूर ले जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बातचीत या चर्चा के नजरिये से ये चीजें दिलचस्प लगती हैं कि अगर वह गेंदबाजी नहीं करता तो क्या उसे टीम से बाहर किया जाएगा?
लेकिन हम छठे नंबर के बल्लेबाज के रूप में उसकी (पंड्या) अहमियत जानते हैं और विश्व क्रिकेट में अगर आप गौर करो तो अन्य टीमों में भी विशेषज्ञ यह भूमिका निभा रहे हैं।’’ कोहली ने हालांकि अंतिम एकादश के बारे में कुछ खास नहीं बताया और कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अपनी भूमिका अच्छी तरह से समझता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने संयोजनों पर बात की लेकिन मैं अभी इसका खुलासा नहीं करने जा रहा हूं।
हमने बेहद संतुलित टीम तैयार की है जो हमें लगता है कि सभी विभागों में अच्छा योगदान देगी।’’ भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बारे में कोहली ने हमेशा की तरह रवैया अपनाते हुए कहा कि बाहर क्या बातें हो रही हैं इससे टीम पर प्रभाव नहीं पड़ता।
कोहली ने कहा, ‘‘नहीं ऐसा नहीं है।
हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हम अपनी भूमिका निभाने के लिये तैयार हैं और इसके लिये जितना संभव हो सके स्वयं को संतुलित अवस्था में रखना जरूरी है।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा पेशेवर क्रिकेटर के रूप में आप उस स्थिति के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं जहां हमें बल्लेबाज या गेंदबाज के रूप में अपनी भूमिका निभानी होती है।’’ कोहली ने कहा, ‘‘इस तरह के मैचों में बाहर कुछ अनावश्यक चीजें होती हैं।
यह तब तक ठीक है जब तक यह हमारे नियंत्रित माहौल से बाहर रहता है।
हम केवल इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि क्रिकेटरों के रूप में हमें क्या करने की आवश्यकता है और इसलिए यह हमारे लिये क्रिकेट के अन्य मैचों से भिन्न नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हां, स्टेडियम के अंदर का माहौल भिन्न है लेकिन हमारी मानसिकता नहीं बदली है और हमारी तैयारियां भी अलग नहीं हैं।
’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
