नीतीश के लिए हरियाणा का संदेश क्या?
मोदी सत्ता को मिला बूस्टर डोज, NDA में दिखेगा बीजेपी इफेक्ट Haryana Election Result 2024: बीजेपी को हरियाणा में मिली जीत का असर एनडीए में भी देखने को मिलेगा।
चिराग पासवान जैसे सहयोगियों के रुख पर सबकी नजर रहेंगी।
Politics
नीतीश के लिए हरियाणा का संदेश क्या? मोदी सत्ता को मिला बूस्टर डोज, NDA में दिखेगा बीजेपी इफेक्ट
नीतीश के लिए हरियाणा का संदेश क्या? मोदी सत्ता को मिला बूस्टर डोज, NDA में दिखेगा बीजेपी इफेक्ट Haryana Election Result 2024: बीजेपी को हरियाणा में मिली जीत का असर एनडीए में भी देखने को मिलेगा। चिराग पासवान जैसे सहयोगियों के रुख पर सबकी नजर रहेंगी। जातीय जनगणना और लेटरल एंट्री जैसे मुद्दों पर भी एनड

Article Advertisement
Article Advertisement
जातीय जनगणना और लेटरल एंट्री जैसे मुद्दों पर भी एनडीए सहयोगियों का स्टैंड देखने लायक रहेगा।
Haryana Election Result 2024: हरियाणा चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी को लगातार तीसरी बार मिली जीत की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देगी।
निश्चित तौर पर हरियाणा में बीजेपी की जीत का असर व्यापक है।
10 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हरियाणा में तीसरी बार जीत जाना बीजेपी के लिए बूस्टर डोज है।
बीजेपी की इस जीत का असर एनडीए में भी दिखेगा।
खासतौर पर बिहार में नीतीश कुमार और चिराग पासवान पर सबकी नजरें रहेंगी।
नीतीश ने दी बधाई, पीएम को किया फोन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8 अक्टूबर की शाम को नतीजे क्लियर होने के बाद पहले ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी और फिर 9 अक्टूबर की सुबह प्रधानमंत्री को फोन करके अपनी शुभकामना प्रेषित की।
नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
वहीं चिराग पासवान ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की और पार्टी को जीत की बधाई दी।
चिराग ने कहा कि बीजेपी की जीत किसान, नौजवान और संविधान की जीत है।
हरियाणा की महान जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनादेश देकर यह साबित कर दिया है कि विपक्ष का दुष्प्रचार अब चलने वाला नहीं है।
मोदी मैजिक की चमक बरकरार नीतीश कुमार और चिराग की सक्रियता को देखें तो उन्हें समझ आ गया है कि मोदी मैजिक की चमक फीकी नहीं पड़ी है और पीएम मोदी की लीडरशिप किसी भी चुनाव को अपने पक्ष में मोड़ सकती है।
बीजेपी की इस जीत से नीतीश कुमार के बार-बार पाला बदलने की चर्चाओं पर भी विराम लगेगा।
बीजेपी ने सबसे ज्यादा सत्ता विरोधी लहर वाले राज्य में जीत हासिल करके बता दिया है कि वह किसी भी स्थिति में चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने के लिए आखिरी दम तक लड़ती है।
बीजेपी की हरियाणा में जीत का पहला असर झारखंड में दिख सकता है।
राज्य विधानसभा चुनाव में एनडीए की पार्टियां पूरी ताकत से सियासी मैदान में उतरेगी और तमाम मुद्दों पर बीजेपी से अलग स्टैंड लेने की प्रवृत्ति में बदलाव देखने को मिल सकता है।
बीते चार महीनों में चिराग पासवान और नीतीश कुमार ने तमाम मुद्दों पर बीजेपी से अलग स्टैंड लिया था।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए का पार्टियां जातीय जनगणना, लेटरल एंट्री जैसे मुद्दों पर बीजेपी की लाइन को फॉलो करती है या अपना राग अलापती हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
