व्यापक जन समर्थन के बीच मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिला के लदनियॉ में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व0 कपिलदेव कामत की प्रतिमा का किया अनावरण।
*मुख्यमंत्री ने खुटौना प्रखण्ड के दुर्गापट्टी में अमर शहीद स्व0 रामफल मंडल की प्रतिमा का भी किया अनावरण प्रदीप कुमार नायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिला के लदनिया प्रखंड के मोतनाजे ग्राम में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व0 कपिलदेव कामत की प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने स्व0 कपिलदेव कामत की समाधि पर भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने स्व0 कपिलदेव कामत के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व0 कपिलदेव कामत जी की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मुझे आज यहां आप सबके बीच आने का मौका मिला है।
आप सबका मैं अभिनंदन करता हूं।
स्व0 कपिलदेव कामत पंचायती राज मंत्री थे।
उस दौरान उन्होंने अपने विभाग के लिए अच्छा काम किया था।
अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहते थे।
पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान यहां उपस्थित हैं जो इसी क्षेत्र के हैं, उन्होंने स्व0 कपिलदेव कामत जी के बारे में कई पुरानी बातें विस्तारपूर्वक बताई हैं।
स्व0 कपिलदेव कामत हमसे क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा मिलते रहते थे।
वर्ष 2020 में कपिलदेव कामत का निधन हो गया था।
इसका मुझे काफी दुःख है।
उनकी मूर्ति का अनावरण पहले ही होना था लेकिन कोरोना के चलते नहीं हो पाया।
आज उनकी मूर्ति का अनावरण हुआ है।
इस क्षेत्र से उनकी पुत्रवधू मीना कामत विधायक हैं और वे भी अपने क्षेत्र के विकास में लगी हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा इस क्षेत्र से पुराना लगाव है।
हम हमेशा यहां आते रहते हैं।
इसी क्षेत्र के रहनेवाले संजय कुमार झा को जल संसाधन विभाग का जिम्मा दिया है।
इस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से बचाव को लेकर सारा काम किया जा रहा है और जो कुछ भी बचा हुआ काम है उसे भी पूरा किया जा रहा है।
मधुबनी जिला का विशेष महत्व है।
यह नेपाल देश से सटा हुआ है।
यहां विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है।
हमसे जो भी संभव होगा इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे।
हमलोग पूरे बिहार में विकास के काम में लगे हुए हैं।
हम आप सबसे आग्रह करते हैं कि आपस में प्रेम और भाईचारे के साथ रहें।
आपस में झगड़ा न करें।
सभी एकजुट होकर काम करें ताकि विकास का सही लाभ लोगों को मिले।
स्व0 कपिलदेव कामत से हमारी पुरानी मित्रता थी।
उनसे गहरा लगाव था।
आपस में सभी प्रेम और भाईचारे के साथ रहें, यही स्व0 कपिलदेव कामत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मैं स्व0 कपिलदेव कामत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि निवेदित करता हूं।
विधायक मीना कामत ने मुख्यमंत्री को मखाने की माला, मिथिला पेंटिंग, पाग और अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम को वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री संजय कुमार झा, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह मधुबनी जिला की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, स्वर्गीय कपिलदेव कामत की पुत्रवधू एवं विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री सह विधायक रामप्रीत पासवान ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक शालिनी मिश्रा, विधायक सुधांशु शेखर, विधायक रामविलास कामत, विधायक श्रेयसी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधगण, स्व0 कपिलदेव कामत के पुत्र आनंद कुमार, रमण कुमार एवं अन्य परिजन, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, मधुबनी जिला के पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इसके पष्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी जिला अन्तर्गत खुटौना प्रखण्ड के दुर्गापट्टी ग्राम पहुॅचे और वहां अमर शहीद स्व0 रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री संजय कुमार झा, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद रामप्रीत मंडल, सांसद फैयाज अहमद, विधायक भारतभूषण सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, मधुबनी के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Politics
व्यापक जन समर्थन के बीच मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिला के लदनियॉ में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व0 कपिलदेव कामत की प्रतिमा का किया अनावरण।
व्यापक जन समर्थन के बीच मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिला के लदनियॉ में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व0 कपिलदेव कामत की प्रतिमा का किया अनावरण। *मुख्यमंत्री ने खुटौना प्रखण्ड के दुर्गापट्टी में अमर शहीद स्व0 रामफल मंडल की प्रतिमा का भी किया अनावरण प्रदीप कुमार नायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिला के ल

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


