डीलर पर अनाज गबन का आरोप, एसडीओ से जांच की संसू.अररिया रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के गुणवंती पंचायत की डीलर निर्मला देवी पति शिवानंद राय संसू.,अररिया: रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के गुणवंती पंचायत की डीलर निर्मला देवी, पति शिवानंद राय द्वारा लाभुकों के बीच सितंबर माह का अनाज वितरण अबतक नहीं किया गया है जिससे वार्ड नंबर दो, तीन व चार के उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
Seemanchal
डीलर पर अनाज गबन का आरोप, एसडीओ से जांच की मांग
डीलर पर अनाज गबन का आरोप, एसडीओ से जांच की संसू.अररिया रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के गुणवंती पंचायत की डीलर निर्मला देवी पति शिवानंद राय संसू.,अररिया: रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के गुणवंती पंचायत की डीलर निर्मला देवी, पति शिवानंद राय द्वारा लाभुकों के बीच सितंबर माह का अनाज वितरण अबतक नहीं किया गया है जिससे

Article Advertisement
Article Advertisement
अनाज से वंचित सैकडों लाभुकों सहित सरपंच परमेश्वर राय, पंचायत समिति सदस्य पिकी प्रिया, वार्ड सदस्य सविता देवी, धीरेश कुमार, बोनी राय, सियाराम राय, देवरंजन कुमार, लीलानंद राय आदि ने लिखित शिकायत एसडीओ रोजी कुमारी से की है।
एसडीओ को सौंपे आवेदन के अनुसार जुलाई माह में भी गेहूं चावल वितरण में डीलर निर्मला देवी पति शिवानंद राय तथा रेखा देवी पति उमेश राय गबन करना चाहते थे लेकिन ग्रामीणों और लाभुकों ने दोनों के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था।
बीडीओ और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रानीगंज ने गुणवंती पहुंच कर मामले की छानबीन की थी जिसमें दोषी पाये जाने पर रेखा देवी पर कार्रवाई हुई और उनके आवंटन को रोक दिया गया लेकिन निर्मला देवी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लाभुकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि निर्मला देवी ने सितंबर माह का अनाज उठाव किया लेकिन अबतक वितरण नही किया है।
दशहरा जैसा महत्वपूर्ण पर्व बीत गया।
गरीब और लाचारों को अनाज नही मिलने से भूखे रहने की स्थिति पैदा हो गई है।
अब आगे दीपावली और छठ पर्व है।
डीलर के घर अनाज के लिए जाने पर अनाज नही दिया जाता है।
लाभुकों ने अनाज वितरण नही करने की सूचना एमओ को दी लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।
लोगों का कहना है यदि जांच कर कार्रवाई नहीं हुई तो पुन: आन्दोलन किया जाएगा।
उधर एसडीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों और लाभुकों को दिया है।
स्रोत-जागरण
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
