अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

डॉक्टरों की कमी से लचर है जिलेभर की स्वास्थ्य व्यवस्था

डॉक्टरों की कमी से लचर है जिलेभर की स्वास्थ्य व्यवस्था डॉक्टरों की कमी से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था हांफ रही है। 36 लाख आबादी वाले जिले में सीएस, एसीएमओ, संचारी रोग पदाधिकारी, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, डीएस जैसे पद पर कार्यरत हैं। बावजूद कहीं भी न तो प्राथमिक उपचार प्रतिदिन होता है। कहीं-कहीं पर तो

डॉक्टरों की कमी से लचर है जिलेभर की स्वास्थ्य व्यवस्था

Article Advertisement

डॉक्टरों की कमी से लचर है जिलेभर की स्वास्थ्य व्यवस्था डॉक्टरों की कमी से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था हांफ रही है। 36 लाख आबादी वाले जिले में सीएस, एसीएमओ, संचारी रोग पदाधिकारी, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, डीएस जैसे पद पर कार्यरत हैं।

Article Advertisement

बावजूद कहीं भी न तो प्राथमिक उपचार प्रतिदिन होता है। कहीं-कहीं पर तो सप्ताह में तीन से चार दिन ही ओपीडी चलता है। ऐसे यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भर्ती रोगियों का तो भगवान ही मालिक है। सदर और अनुमंडल अस्पताल में तो आम रोगों से ग्रस्त रोगियों का इलाज भी होता है। सीएचसी और पीएचसी स्तर पर केवल प्रसव ही सबसे अधिक कराया जाता है। गंभीर रूप से बीमार व हादसों में जख्मी रोगियों का इलाज पीएचसी स्तर पर नहीं हो पा रहा है। उसे पीएचसी के डॉक्टर द्वारा देखते ही रेफर कर दिया जाता है। डॉक्टरों की कमी के कारण कई पीएचसी ऐसे हैं जहां पर सात दिनों में तीन से चार दिन ही ओपीडी चल पाता है। कुमारीपुर वेलनेस सेंटर में तीन महिनों से डॉक्टर के बिना ही स्वास्थ्य सेवा रोगियों को मिल रहा है। वहां पर डॉक्टरों के नहीं रहने पर पहले से ही रेफर टू हाई सेंटर लिखा और डॉक्टर का हस्ताक्षरित पर्चा रोगी को स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाता है। सात गुणा 24 की बात पीएचसी में पुरानी बात हो गयी है। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक में यह मामला उठता रहता है कि डॉक्टरों की कमी के कारण पीएचसी में ओपीडी नियमित रूप से नहीं चल रहा है। कई एमओआईसी भी नियमित रूप से ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read