अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Health News: अब इमरजेंसी मरीज को नहीं दिखाना होगा आधार कार्ड बैगर होगा इलाज़

Health News: अब इमरजेंसी मरीज को नहीं दिखाना होगा आधार कार्ड बैगर होगा इलाज़ पूर्णिया. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार जायजा ले रहे सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने सभी कर्मियों से अस्पताल आनेवाले मरीजों व उनके परिजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने को कहा

Health News: अब इमरजेंसी मरीज को नहीं दिखाना होगा आधार कार्ड बैगर होगा इलाज़

Article Advertisement

Health News: अब इमरजेंसी मरीज को नहीं दिखाना होगा आधार कार्ड बैगर होगा इलाज़ पूर्णिया. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का लगातार जायजा ले रहे सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने सभी कर्मियों से अस्पताल आनेवाले मरीजों व उनके परिजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने को कहा है. श्री कनौजिया ने बताया कि बीते जुलाई माह में जिले में योगदान देने के बाद से वे लगातार जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर वहां का हालचाल ले रहे हैं और जहां भी गड़बड़ी पायी जा रही है उसे दूर करने का निर्देश दे रहे हैं. Health News: मानवता के खिलाफ़ है इमरजेंसी मरीज़ से आधार कार्ड मांगना – सिविल सर्जन उन्होंने बताया कि कोई भी मरीज बीमारी से लाचार होकर अस्पताल की ओर रूख करता है ऐसे में उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाय तो यह मानवता के खिलाफ है. इसलिए भी उन्होंने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पदस्थापित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों सहित अन्य लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखने को कहा है. वहीं मरीजों के ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन में आधार नंबर की आवश्यकता और इलाज में देरी की बात पूछने पर सिविल सर्जन ने कहा कि सरकारी दिशा-निर्देश के अनुसार मरीजों के इलाज का डेटा रखने के लिए भाव्या एप्प पर उनका रजिस्ट्रेशन जरुरी बताया गया है लेकिन इमरजेंसी के मामले में पहले मरीज का इलाज जरुरी है डेटा की इंट्री बाद में भी की जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर इमरजेंसी मामले में आधार की वजह से इलाज में देरी किये जाने की बात सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जायेगी. फोटो – 2 पूर्णिया 18- डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया, सिविल सर्जन

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read