हरियाली की चादर समेटे रोशनी से नहाया रहेगा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू, लाल ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया साढ़े 16 किलोमीटर लंबा 'कर्तव्य पथ' सेंट्रल विस्टा एवेन्यू यानी भावी कर्तव्यपथ (राजपथ) के दोनों और का हिस्सा अब न केवल हरियाली की चादर समेटे होगा, बल्कि रोशनी से भी पूरी तरह नहाया रहेगा।
सुरक्षाकर्मियों और सीसीटीवी की निगरानी के साथ यहां आने वाले लोगों को लंबा पैदल पथ एवं हर लॉन में जन सुविधाएं भी मिलेंगी।
सभी तरह के वाहनों के लिए व्यापक पार्किंग, नहरों के ऊपर से गुजरते पलों से आवाजाही और वोटिंग का लुत्फ बरकरार रहेगा।
सेंट्रल विस्टा परियोजना का एक बड़ा और अहम हिस्सा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पूरी तरह तैयार हो चुका है।
इसे नए भव्य स्वरूप में ऐतिहासिक विरासत के साथ नया आयाम दिया गया है।
गणतंत्र दिवस की भव्य और गौरवशाली परेड के लिए भी विशेष स्ट्रक्चर तैयार किए गए हैं, ताकि हर साल परेड के समय होने वाले बदलावों से बचा जा सके।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करेंगे।
समूचे राजपथ पर 75 ऐतिहासिक प्रकाश स्तंभ और सभी जंजीरों वाले लिंक बरकरार रखे गए हैं।
उनके साथ ही 900 से ज्यादा नए प्रकाश स्तंभ लगाए गए हैं, जिससे कि लोगों की सुरक्षा ज्यादा मजबूत की जा सके।
यह प्रकाश स्तंभ राजपथ के दोनों ओर, नहरों के आसपास, पेड़ों के पास, नई पार्किंग और इंडिया गेट क्षेत्र में लगाए गए हैं।
पार्किंग में खड़ी हो सकेंगी 1125 कारें राजपथ पर दोनों ओर, नहरों के किनारे लाल ग्रेनाइट पत्थरों का पैदल पथ तैयार किया गया है।
साढ़े 16 मीटर लंबा पैदल पथ राजपथ, लॉन, नहरों के आसपास और इंडिया गेट के आसपास से गुजरता है।
पूरे क्षेत्र में 400 से ज्यादा बेंच लगाई गई हैं, जिससे कि आसानी से लोग बैठ सकें।
डेढ़ सौ से ज्यादा कूड़ेदान और साढ़े छह सौ से ज्यादा नए संकेतक भी लगाए गए हैं।
दोनों तरफ की नहरों पर 16 स्थाई पुल बनाए गए हैं।
इनके दूसरी तरफ व्यापक पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इस पार्किंग में 1125 कारें, 40 बसों के साथ दो पहिया वाहन भी पार्क किए जा सकेंगे।
हर लॉन में उपलब्ध होंगी जनसुविधाएं पूरे क्षेत्र में 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
19 एकड़ के नहर क्षेत्र को भी पुनर्विकसित किया गया है।
ग्रीन कवर को व्यापक बनाया गया है और 101 एकड़ में लॉन को नए सिरे से तैयार किया गया है।
इसमें अलग-अलग तरह की घास लगाई गई हैं।
इसके अलावा पानी निकासी की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।
जामुन के पुराने पेड़ों को संरक्षित किया गया है और 140 नए पेड़ भी लगाए गए हैं।
सभी आठ लॉन में बिक्री के स्थान, पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा जन सुविधाएं भी हर लॉन में उपलब्ध रहेंगी।
कुल 64 महिला शौचालय और 32 पुरुष शौचालय के साथ विकलांगों के लिए भी 10 शौचालय बनाए गए हैं।
अलग-अलग स्थानों पर बिक्री की प्लाजा बनाए गए हैं।
चार अंडर पास बनाए गए हैं ताकि भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक को आसानी से पैदल पार किया जा सके।
Article Advertisement
Politics
हरियाली की चादर समेटे रोशनी से नहाया रहेगा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू, लाल ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया साढ़े 16 किलोमीटर लंबा 'कर्तव्य पथ'
हरियाली की चादर समेटे रोशनी से नहाया रहेगा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू, लाल ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया साढ़े 16 किलोमीटर लंबा 'कर्तव्य पथ' सेंट्रल विस्टा एवेन्यू यानी भावी कर्तव्यपथ (राजपथ) के दोनों और का हिस्सा अब न केवल हरियाली की चादर समेटे होगा, बल्कि रोशनी से भी पूरी तरह नहाया रहेगा। सुरक्षाकर्मियों

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
