अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बछवाड़ा के पांच पंचायतों में बाढ़ नें मचाया त्राहिमाम

*बछवाड़ा के पांच पंचायतों में बाढ़ नें मचाया त्राहिमाम* *बछवाड़ा-चमथा प्रधानमंत्री सड़क पर कमर भर पानी* *दियारा के तीन पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संम्पर्क कुटा* राकेश यादव:- बछवाड़ा/ संवाददाता:- अभी बलान नदी के भयंकर बाढ़ की त्रासदी से लोग ठिक से उबर भी नहीं पाए थे। कि दुसरी तरफ गंगा नदी के बाढ़

बछवाड़ा के पांच पंचायतों में बाढ़ नें मचाया त्राहिमाम

Article Advertisement

*बछवाड़ा के पांच पंचायतों में बाढ़ नें मचाया त्राहिमाम* *बछवाड़ा-चमथा प्रधानमंत्री सड़क पर कमर भर पानी* *दियारा के तीन पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संम्पर्क कुटा* राकेश यादव:- बछवाड़ा/ संवाददाता:- अभी बलान नदी के भयंकर बाढ़ की त्रासदी से लोग ठिक से उबर भी नहीं पाए थे।

Article Advertisement

कि दुसरी तरफ गंगा नदी के बाढ़ नें तबाही मचाना शुरू कर दिया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी अंजाम बनें एसी कमरों में बैठकर आराम फरमा रहे है। बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से गंगा नदी के जलस्तर में बड़ी तेजी से वृद्धि हो रही है। दियारा क्षेत्र के पांच पंचायतों से होकर गंगा नदी गुजरती है। जिसमें चमथा एक, चमथा दो, चमथा तीन, विशनपुर व दादुपुर के निवासी समेत रानी एक, रानी दो, रानी तीन, गोदना, गोविंदपुर तीन व फतेहा पंचायत के किसानों को भी ख़ास प्रभाव झेलना पड़ रहा है। लगभग सप्ताह भर से गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण पहले तो सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें बाढ़ की भेंट चढ़ गई। मगर अब देखते-ही-देखते पांच पंचायतों के की मुहल्लों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। अब नतीजा यह है कि लोगों के घरों में दो फिट से पांच फिट तक पानी जम गया है। हालांकि अभी तक कोई हताहत होने की सुचना नहीं है, लोग अपने-अपने घरों से निकल कर बाल-बच्चे व पशुधन समेत सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। मगर भोजन की आफत आन पड़ी है, पशुओं को चारा नहीं मिल रहा है। विशनपुर पंचायत में प्रधानमंत्री सड़क पर कमर भर बाढ़ का पानी है। जिसके कारण चमथा के तीनों पंचायत समेत विशनपुर पंचायत के कुछ मुहल्ले का संम्पर्क प्रखंड मुख्यालय से पुरी तरह ढुट गया है। उक्त स्थानों पर पहुंचने लिए अब समस्तीपुर जिले के शेरपुर होते हुए राजाचौक के रास्ते सफर करना होगा। उगन त्रिवेणी महाविद्यालय के मैदान में लगभग चार फिट पानी जमा हैं। वैसे स्थानीय निवासी जिनके घरों में बाढ़ का पानी नहीं प्रवेश किया है , वे भी सांसत में जिने को विवश हैं। बाढ़ ग्रस्त पंचायत विशनपुर के मुखिया श्रीराम राय नें बताया कि स्थानीय प्रशासन को जमीनी स्थिति का मुआयना कर सरकार को त्राहिमाम संदेश अविलंब भेजना चाहिए। जबकि बछवाड़ा बीडीओ कुमारी पुजा अब तक बाढ़ पीड़ितों का हाल जानना भी मुनासिब नहीं समझा है। सप्ताह भर में एक बार भी ऐसी कमरे से निकल कर बाढ़ ग्रस्तों के बीच नहीं आती है। वहीं दादुपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने पांचों पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के हालात के मद्देनजर प्रशासन के खिलाफ गहरा क्षोभ प्रकट किया है। पुर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि अविलंब दियारा के सभी बाढ़ ग्रस्त मुहल्ले में पिडि़तों के बीच भोजन सामग्री, पशु चारा अन्य राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read