अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

हाईवे पर अतिक्रमण, दुर्घटना की आशंका

हाईवे पर अतिक्रमण, दुर्घटना की आशंका जिले के गेड़ाबाड़ी से लेकर कुरसेला तक एनएच 31 एवं स्टेट हाईवे 77 पर अतिक्रमण किये जाने के कारण आये दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के कारण लगातार सड़कें सिकुड़ती चली जा रही है। रविवार को अतिक्रमण के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करन

हाईवे पर अतिक्रमण, दुर्घटना की आशंका

Article Advertisement

हाईवे पर अतिक्रमण, दुर्घटना की आशंका जिले के गेड़ाबाड़ी से लेकर कुरसेला तक एनएच 31 एवं स्टेट हाईवे 77 पर अतिक्रमण किये जाने के कारण आये दिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के कारण लगातार सड़कें सिकुड़ती चली जा रही है।

Article Advertisement

रविवार को अतिक्रमण के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भागलपुर से कटिहार जा रही कुरसेला से कटिहार एवं फलका से कटिहार एवं पूर्णिया की ओर से आने वाले यात्री वाहन को अतिक्रमण के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। फुटकर दुकानदारों एवं अन्य लोगों द्वारा अतिक्रमण किये जाने के कारण खासकर गेड़ाबाड़ी स्थित अप व डाउन लाइन पर बनाये सम्पर्क पथ सड़क जहां वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था की गयी है। उसको अतिक्रमणकारियों द्वारा अपने कब्जे में जमा लिये जाने से उक्त स्थल पर वहां नहीं लगाये जा रहे हैं। फलस्वरुप लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ गयी। बताते चलें कि उक्त स्थल पर सैकड़ों दुकानें लगाये जाने से वाहन के परिचालन पर प्रश्न चिन्ह लग गयाहै। जो आये दिन दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता है। विगत एक माह में आधा दर्जन से अधिक दुर्घटना घटित होने के कारण लगभग पन्द्रह से अधिक लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर अन्य स्थानों पर इलाज करना पड़ा था बावजूद न तो पुलिस प्रशासन और न ही स्थानीय प्रशासन द्वारा इस पर कारगर कदम उठाये जाने के कारण आये दिन आम लोगों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ता है। निर्माण पूर्ण नहीं होने से लोगों में भय: कटिहार-गेड़ावाड़ी एनएच 81 का निर्माण कार्य मंथर गति से होने से प्रतिदिन आम लोगों के साथ-साथ यात्रियों को आवागमन में जाम से आवागमन में परेशानी होती है। 4 वर्षों से जर्जर पथ इस जिले के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। कटिहार से गेड़ावाड़ी की दूरी महज 19 किमी है तथा 30 माह से निर्माण कार्य जारी रहने के बाद अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जिले के 3 विधानसभा क्रमश: कटिहार, कोढ़ा एवं बरारी के 5 प्रखंडों के लोगों के लिए जिला मुख्यालय आने का एकमात्र प्रमुख साधन है। कार्य एजेन्सी द्वारा तत्परता में कमी होने से आज तक एनएच कार्य पूर्ण नहंी किया जा सका है। जिसके कारण फलका, कोढ़ा एवं भागलपुर से आने जानेवाले यात्री व मालवाहक वाहनों को एक पखवाड़े से समाहरणालय के आगे अम्बेदकर चौक होकर मिरचाईबाड़ी तक परिचालन किया जा रहा है। सोमवार को भी कोलासी एवं हाजीपुर के समीप जाम के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read