अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगाBihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा पर चम्पावत पुलिस का अलर्ट: बनबसा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियानपटना में राजद का राजभवन मार्च, हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादवLIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में'सम्राट चौधरी के आदेश पर सब हुआ', हिरासत में लिए जाने पर तेजस्वी,बोले- बिहार सरकार को झुकना ही पड़ेगा

Article Advertisement

boloindia.in
Sports

हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलंपिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा

हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलंपिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा पटियाला, 26 जून (भाषा) फर्राटा धाविका हिमा दास यहां राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं। उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका ह

हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलंपिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा
हिमा के मांसपेशियों में खिंचाव, ओलंपिक क्वालीफिकेशन चूकने का खतरा पटियाला, 26 जून (भाषा) फर्राटा धाविका हिमा दास यहां राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं। उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी, ‘‘हमें उम्मीद है कि हिमा दास आज सुबह अंतर-राज्यीय मीट में 100 मीटर हीट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।’’ हिमा तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। वह अभी तक इन खलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी है और तीसरे हीट में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 12.01 सेकेंड में पूरी की। वह इस दौरान हीट में तीसरे स्थान पर रही। इस प्रक्रिया में उसने शनिवार शाम को होने वाले फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया, लेकिन खिताबी दौड़ में उनके भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हिमा की चोट अगर गंभीर हुई तो तोक्यो खेलों के लिए चार×100 मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा क्योंकि हिमा चौकड़ी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं। हिमा अगर रिले टीम में जगह नहीं बनाती है तो उसके तोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है। असम की यह सितारा धाविका हालांकि ओलंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है। हिमा लंबे समय से शरीर के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने आईजीपी चार में 200 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ 22.88 सेकेंड का समय निकाला जो क्वालीफिकेशन के लिए जरूरी लेकिन 22.80 सेकेंड के काफी करीब था। मौजूदा टूर्नामेंट हिमा और दुती के लिए तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read