अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

Himachal Assembly Elections:निर्दलीय-नोटा को मिले वोटों से भी कम था कांग्रेस की हार का अंतर,15 सीटों पर थी कांटे की टक्कर

Himachal Assembly Elections:निर्दलीय-नोटा को मिले वोटों से भी कम था कांग्रेस की हार का अंतर,15 सीटों पर थी कांटे की टक्कर हिमाचल प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों कांग्रेस उससे भी कम वोटों के अंतर से हारी, जितने वोट निर्दलीय प्रत्याशियों और नोटा को प्राप्त हुए थे। इन चुनावों

Himachal Assembly Elections:निर्दलीय-नोटा को मिले वोटों से भी कम था कांग्रेस की हार का अंतर,15 सीटों पर थी कांटे की टक्कर

Article Advertisement

Himachal Assembly Elections:निर्दलीय-नोटा को मिले वोटों से भी कम था कांग्रेस की हार का अंतर,15 सीटों पर थी कांटे की टक्कर हिमाचल प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों कांग्रेस उससे भी कम वोटों के अंतर से हारी, जितने वोट निर्दलीय प्रत्याशियों और नोटा को प्राप्त हुए थे। इन चुनावों में भाजपा को 18,46,432 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस ने 15,77,450 वोट हासिल किए थे। दोनों दलों के बीच वोट का अंतर 2,68,982 था। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2,39,989 वोट हासिल किए। और नोटा के तहत कुल 34,232 वोट पड़े थे। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में 8 सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस डेढ़ हजार वोटों से भाजपा से जीती। इसी तरह कुल 7 सीटें ऐसी रहीं जहां कांग्रेस को दो हजार से भी कम वोटों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। यह एक दिलचस्प आंकड़ा है। इन आंकड़ों में बढ़त कौन हासिल करेगा ये देखने वाले बात होगी। तीन जिलों में भाजपा को बढ़त थी प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और मंडी जिले की अधिकतर विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। भाजपा ने चंबा की पांच विधानसभा सीट में से चार, कांगड़ा में 15 में से 11 और मंडी की दस सीट में से नौ जीती थीं। शिमला की आठ सीट में से चार कांग्रेस के पाले में गई थीं, जबकि तीन भाजपा जबकि एक अन्य के खाते में गई थी। 15 सीटों पर थी कांटे की टक्कर प्रदेश में 15 सीटें ऐसी थीं, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला रहा था। केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने सात विधानसभा सीट दो हजार से भी कम वोट के अंतर से जीती थीं। वहीं, आठ सीट ऐसी थीं जिन पर कांग्रेस बमुश्किल दो हजार मतों के अंतर से जीत पाई। ये सीटें मामूली अंतर से जीती थी बीजेपी साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कुछ सीटें ऐसी थीं जिसे बीजेपी ने मामूली अंतर से जीती थीं। इन सीटों में कसौली, नगरोटा, जुब्बल-कोटखाई, इंदौरा, लाहौल-स्पीति,उसवां-परागपुर, और चंबा हैं। इन सीटों पर बीजेपी ने 2 हजार से भी कम वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की मामूली अंतर से जीती सीटें पिछले राज्य विधानसभा चुनावों में कुछ सीटें ऐसी भी हैं जिन पर कांग्रेस ने मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी। इन सीटों में किन्नौर, बड़सर, डलहौजी, सोलन, श्री नैना देवीजी, नालागढ़, फतेहपुर और कुल्लू हैं। इन सीटों पर कांग्रेस ने 15 सौ और उससे कम वोटों से जीत दर्ज की थी। किन्नौर विधानसभा में कांग्रेस ने महज 120 वोटों से जीत दर्ज की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read