'संगठित हिंदू मजबूत हिंदू', कटिहार पहुंची गिरिराज सिंह की यात्रा, कहा- एक रहोगे तो नेक रहोगे गिरिराज सिंह ने एक बार फिर हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 'संगठित हिंदू मजबूत हिंदू' ही मेरा लक्ष्य है. कटिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर हैं. इसी के तहत शुक्रवार को वह कटिहार पहुंचे हैं. उनके साथ अध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर जी महाराज और भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता भी थे. इस दौरान गिरिराज ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हमलोग हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं. कटिहार से ये यात्रा पूर्णिया के लिए रवाना हो जाएगी. हिंदुओं का एकजुट करना मकसद: गिरिराज सिंह ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की यात्रा नहीं है. आरजेडी के हिंदू भी साथ चल रहे हैं. कम्युनिस्ट पार्टी के लोग भी यात्रा में हमारे साथ चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह यात्रा हिंदुओं को एकजुट करने के लिए है. यही कहने के लिए हम सब चले हैं. स्वामी दीपांकर जी महाराज भी साथ चले हैं, जो बीते दो वर्षों से जागरूकता अभियान चला रहे हैं. 'संगठित हिंदू मजबूत हिंदू': केंद्रीय मंत्री ने संगठित हिंदू और सुरक्षित हिंदू बात दोहराते हुए कहा कि बंटोगे तो कटोगे, इसलिए एक रहोगे तो नेक रहोगे. उन्होंने कहा कि मेरी समझ में नहीं आता कि जब असदुद्दीन किशनगंज और कटिहार में आते हैं तो किसी को दिक्कत नहीं होती है. तेजस्वी यादव जब मुसलमानों को एकजुट करने की कोशिश करते हैं, तब तो किसी के पेट में दर्द नहीं होता है लेकिन मेरी यात्रा पर विपक्ष के नेता हाय-तौबा मचा रहे हैं "ये किसी राजनीतिक दल की यात्रा नहीं है. ये यात्रा हिंदुओं के एक होने के लिए है. हमने स्वामी दीपांकर जी को भी साथ रखा है. जनसंख्या हमारी जहां-जहां घटी है, वहां-वहां हम बचे नहीं हैं. संगठित हिंदू मजबूत हिंदू. मुझे समझ में नहीं आता कि जब औवेसी आते हैं और तेजस्वी यादव मुस्लिम को एकत्रित करते हैं तब किसी के पेट में दर्द नहीं होता."- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री
Article Advertisement
Seemanchal
'संगठित हिंदू मजबूत हिंदू', कटिहार पहुंची गिरिराज सिंह की यात्रा, कहा- एक रहोगे तो नेक रहोगे
'संगठित हिंदू मजबूत हिंदू', कटिहार पहुंची गिरिराज सिंह की यात्रा, कहा- एक रहोगे तो नेक रहोगे गिरिराज सिंह ने एक बार फिर हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 'संगठित हिंदू मजबूत हिंदू' ही मेरा लक्ष्य है. कटिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर हैं. इस
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
