हॉकी में भारत की ‘ऐतिहासिक’ जीत पर प्रधानमंत्री ने कहा: ये नया, आत्मविश्वास से भरा भारत है नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी और इस जीत को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
Sports
हॉकी में भारत की ‘ऐतिहासिक’ जीत पर प्रधानमंत्री ने कहा: ये नया, आत्मविश्वास से भरा भारत है
हॉकी में भारत की ‘ऐतिहासिक’ जीत पर प्रधानमंत्री ने कहा: ये नया, आत्मविश्वास से भरा भारत है नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी और इस जीत को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण ह

Article Advertisement
Article Advertisement
तोक्यो ओलंपिक में भारके इस शानदार प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है।’’ हॉकी के एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से पराजित कर भारत ने आज ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रफुल्लित भारत!
प्रेरित भारत!
गर्वित भारत!
टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है।
हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।’’ इससे पहले एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने आज के दिन को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और कहा कि यह जीत प्रत्येक भारतीय के मन में अंकित रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांस्य पदक भारत लाने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई।
इस उपलब्धि से उन्होंने पूरे देश का, खासकर युवाओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है।
भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’’ बाद में, प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दूबे से फोन पर बात की और टीम इंडिया को कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने मनप्रीत सिंह से कहा, ‘‘आपने इतिहास रचा है।’’ प्रधानमंत्री ने मनप्रीत सिंह से कहा कि आज उनकी आवाज बुलंद लग रही है जबकि कल बेल्जियम से हार के बाद वह दमखम नहीं था।
अधिकारियों के मुताबिक मनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम की लगातार हौसला अफजाई करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया।
आठ बार की ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में सफल रही।
भारत के लिए सिमरनजीत सिंह (17वें मिनट और 34वें मिनट) ने दो जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया।
भारतीय टीम ने 1980 मास्को ओलंपिक में अपने आठ स्वर्ण पदक में से आखिरी पदक जीतने के 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीता है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
