भारतीय महिला हॉकी टीम की निगाहें जर्मनी के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन पर तोक्यो, 25 जुलाई (भाषा) शुरूआती मुकाबले में मजबूत नीदरलैंड से हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार को तोक्यो ओलंपिक के पूल ए के दूसरे मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगी।
Sports
भारतीय महिला हॉकी टीम की निगाहें जर्मनी के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन पर
भारतीय महिला हॉकी टीम की निगाहें जर्मनी के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन पर तोक्यो, 25 जुलाई (भाषा) शुरूआती मुकाबले में मजबूत नीदरलैंड से हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार को तोक्यो ओलंपिक के पूल ए के दूसरे मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगी। दुनिया की नंबर एक टी

Article Advertisement
Article Advertisement
दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने शनिवार को पहले दो क्वार्टर में दमदार खेल दिखाया लेकिन अंत में मैच 1-5 से गंवा बैठी।
भारतीय टीम ने बीच बीच में अच्छा खेल दिखाया था लेकिन अब वह उस प्रदर्शन की भरपायी करके जर्मनी के खिलाफ पूरे मैच में निरंतरता हासिल करना चाहेगी।
पहले दो क्वार्टर तक यह करीबी मुकाबला रहा जिसमें भारतीय टीम का डिफेंस शानदार रहा जिसमें गोलकीपर सविता पूनिया ने नीदरलैंड के लगातार हमलों से बचाया था।
नीदरलैंड ने अंतिम दो क्वार्टर में चार गोलकर आसान जीत हासिल की।
भारतीय टीम अपना लगातार दूसरा ओलंपिक खेल रही है।
तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन और मौजूदा कांस्य पदक विजेता नीदरलैंड के खिलाफ कम से कम पहले हाफ के इस प्रदर्शन से टीम प्रेरणा ले सकती है।
लेकिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पूरे 60 मिनट तक लय बरकरार रखना ही मायने रखता है और भारतीय मुख्य कोच सोर्ड मारिन इस बात को बखूबी समझते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक साथ नीदरलैंड के खिलाफ मैच देखा और उन चीजों के बारे में बात की जिसमें हमें सुधार की जरूरत है और हम इस वक्त इसी पर ध्यान लगाये हैं।
जर्मनी की टीम भी बहुत मजबूत है।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम पूरे मैच में निरंतर रहते हैं तो नतीजा बेहतर होगा।
’’ छह टीमें अपने ग्रुप में शीर्ष चार में रहना चाहेंगी ताकि वे प्रत्येक पूल से ‘क्रास-ओवर’ क्वार्टरफाइनल में जगह बना लें इसलिये लीग चरण के प्रत्येक मैच का नतीजा अहमियत रखेगा।
पूल ए में नीदरलैंड, मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन ब्रिटेन, यूरोपीय रजत पदकधारी जर्मनी, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ शामिल रानी रामपाल की टीम के लिये यह मुश्किल काम होगा।
यूरोपीय चैम्पियन होने के अलावा जर्मनी की टीम मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता भी है और उसने पूल ए के पहले मैच में ब्रिटेन को 2-1 से हराकर अच्छी शुरूआत भी की।
भारत को सफलता हासिल करने के लिये लगातार विपक्षी टीम के गोल पर हमले बोलने होंगे जो शुरूआती मैच के दूसरे हाफ में दिखायी नहीं दिये थे।
हालांकि भारतीय कप्तान रानी रामपाल इस मैच की सकारात्मक चीजें ही देखना चाहती हैं।
उन्होंने मैच में एकमात्र गोल किया था, उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से अपने पहले मैच से काफी सकारात्मक चीजें ले सकते हैं।
हमने पहले हाफ में आक्रामक खेल दिखाया।
हमने कई मौके बनाये और एक का फायदा भी उठाया।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले मैच में अपनी गलतियां देखीं और हम उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे।
हमें सकारात्मक रहना होगा।
’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
