अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार'एक बिहारी सब पे भारी' असं का म्हणाला सोनू सूद ? मुंबईतील जुहू बीचवर आयोजित छठ महापर्वाच्या सोहळ्यात अभिनेता सोनू सूद सहभागी झाले. यावेळी त्यांनी बिहारच्या लोकांचे कौतुक करत 'एक बिहारकप्तानी में इतिहास रचने के बाद बिहार टीम से OUT हुए वैभव सूर्यवंशी... रेलवे के खिलाफ नहीं खेले, जानें पूरा मामला
Jobs

गूगल में नौकरी के लिए कैसे करें अप्लाई? क्या करनी होगी पढ़ाई, जानें सब

गूगल में नौकरी के लिए कैसे करें अप्लाई? क्या करनी होगी पढ़ाई, जानें सब गूगल में नौकरी करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इसके लिए बेहतरीन तैयारी चाहिए होती है। गूगल में अधिकतर टेक्निकल पोस्ट पर ही नौकरी मिलती है, लेकिन अगर आपके पास मैनेजमेंट की डिग्री है तो आप मैनेजमेंट से जुड़े पदों पर भी अप्लाई क

गूगल में नौकरी के लिए कैसे करें अप्लाई? क्या करनी होगी पढ़ाई, जानें सब

Article Advertisement

गूगल में नौकरी के लिए कैसे करें अप्लाई? क्या करनी होगी पढ़ाई, जानें सब गूगल में नौकरी करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इसके लिए बेहतरीन तैयारी चाहिए होती है। गूगल में अधिकतर टेक्निकल पोस्ट पर ही नौकरी मिलती है, लेकिन अगर आपके पास मैनेजमेंट की डिग्री है तो आप मैनेजमेंट से जुड़े पदों पर भी अप्लाई कर सकते हैं।

Article Advertisement

How to Apply for Job in Google: 21वीं में कॉरपोरेट जॉब करने वाले हर व्यक्ति या युवा की इच्छा होती है कि वह गूगल में काम करें। कैंपस प्लेसमेंट में करोड़ों की पैकेज पाने वाले युवाओं की कहानी तो आपने सुनी और पढ़ी होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल में नौकरी कैसे मिलेगी। साथ ही गूगल में जॉब पाने के लिए किन विषयों की पढ़ाई करनी होगी। तो चलिए आज आपको इसी की जानकारी देते हैं कि गूगल में नौकरी प्राप्त करने के लिए क्या करें। गूगल में नौकरी प्राप्त करने के लिए 12वीं के बाद ही छात्रों को अपना फोकस उन विषयों पर केंद्रित करना होता है, जिससे आगे की पढ़ाई से नौकरी प्राप्त करने में मदद मिले। कम्प्यूटर साइंस और गणित ऐसे ही विषय हैं – जिन्हें आप 12वीं, ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री के लिए चुन सकते हैं। अगर आप इन विषयों की पढ़ाई करते हैं तो आपको काफी मदद मिल सकती है। गूगल में नौकरी गूगल में नौकरी करना हर किसी का सपना होता है। यहां का पैकेज, ऑफिस का माहौल और एक्सपोजर सभी को पसंद आता है। हर साल गूगल में नौकरी के लिए लाखों लोग अप्लाई करते हैं। लेकिन कुछ ही लोगों को नौकरी करने का मौका मिल पाता है। कैसे मिलेगी गूगल में नौकरी गूगल में अधिकतर टेक्निकल पोस्ट पर ही नौकरी मिलती है। इसके लिए आपके पास बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। साथ में अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान भी जरूरी है। गूगल में नौकरी करने के लिए कम्प्यूटर के बेसिक्स से लेकर प्रोग्रामिंग की अच्छी जानकारी होना जरूरी है। गूगल की नौकरियों के लिए गणित की पढ़ाई भी एक क्राइटेरिया है। गूगल में अप्लाई करने के लिए तर्क क्षमता के साथ मानसिक और शारीरिक फिटनेस भी जरूरी है। हालांकि हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग होती है। अगर आपके पास बी.टेक, एम.टेक, बीएससी और अन्य डिग्री है तो आप गूगल में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि गूगल में सिर्फ टेक्निकल पदों पर ही नौकरी मिलती है। अगर आपने प्रबंधन की पढ़ाई कर रखी है तो आप मैनेजमेंट के पदों पर भी अप्लाई कर सकते हैं। गूगल में नौकरी है या नहीं, यह चेक करने के लिए गूगल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और करियर सेक्शन को चेक करें। अपनी स्किल, क्वालिफिकेशन और अनुभव के आधार पर अप्लाई करें।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

23 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

20 views

#3

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#4

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

19 views

#5

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी

19 views

#6

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

18 views

Most Read