अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

हमसफर 10 तो सीमांचल एक्स. 4 घंटे देरी से चली

हमसफर 10 तो सीमांचल एक्स. 4 घंटे देरी से चली कोहरे का असर कम होने के बाद भी ट्रेनों के परिचालन में सुधार नहीं हो रहा है। विलम्ब से आने के कारण यात्रियों एवं परिजनों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। बुधवार को भी लम्बी दूरी की ट्रेनें विलम्ब से कटिहार पहंुची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हमसफर 10 तो सीमांचल एक्स. 4 घंटे देरी से चली

Article Advertisement

हमसफर 10 तो सीमांचल एक्स. 4 घंटे देरी से चली कोहरे का असर कम होने के बाद भी ट्रेनों के परिचालन में सुधार नहीं हो रहा है। विलम्ब से आने के कारण यात्रियों एवं परिजनों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। बुधवार को भी लम्बी दूरी की ट्रेनें विलम्ब से कटिहार पहंुची।

Article Advertisement

इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कविगुरू एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह के दस बजकर बीस मिनट के बदले दो घंटे विलंब से दोपहर बाद करीब बारह बजकर 24 मिनट पर कटिहार पहुंची। इससे नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी और समस्तीपुर जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली 20504 नंबर की राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय आठ बजकर पैंतीस मिनट से करीब तीस मिनट लेट नौ बजकर आठ मिनट पर पहुंची। गुवाहाटी जाने जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन भी करीब एक घंटे विलंब से पहुंची। सबसे ज्यादा विलंब चंपारण हमसफर एक्सप्रेस पहुंची। इस ट्रेन का कटिहार पहुंचने का समय मंगलवार की शाम सात बजकर बीस मिनट पर है जबकि यह ट्रेन बुधवार की सुबह पांच बजकर चौदह मिनट पर अपने निर्धारित समय से दस घंटे विलंब से पहुंची। इससे सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार आने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई के बीच यात्रा करने को विवश रहना पड़ा। हमसफर ट्रेन के यात्रियों में अमृत कुमार, पंकज अग्रवाल, राधेश्यााम, सुभाष कुमार आदि ने बताया कि हमसफर का यात्रा इन दिनों कष्टदायक हो गया। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read