अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

आईसीए ने पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन दोगुनी करने के बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया

आईसीए ने पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन दोगुनी करने के बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया दिल्ली, 14 जून (भाषा) भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) ने पूर्व टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के साथ सेवानिवृत्त अंपायरों की पेंशन बढ़ाने के लिये मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का आभार व्यक्त किया। बीसीसीआई

आईसीए ने पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन दोगुनी करने के बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया

Article Advertisement

आईसीए ने पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन दोगुनी करने के बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया दिल्ली, 14 जून (भाषा) भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) ने पूर्व टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों के साथ सेवानिवृत्त अंपायरों की पेंशन बढ़ाने के लिये मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का आभार व्यक्त किया।

Article Advertisement

बीसीसीआई ने पूर्व प्रथम श्रेणी और टेस्ट क्रिकेटरों की पेंशन को दोगुना कर दिया है। अब तक जिन क्रिकेटरों की पेंशन 15,000 रुपये थी, उसे बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह से 37,500 रुपये की पेंशन को बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया है। अब तक 50,000 रुपये पेंशन पाने वालों को अब 70,000 रुपये मिलेंगे। आईसीए ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई की कल की गई घोषणा का हमारे सदस्यों ने स्वागत किया है। विश्व भर में बढ़ती कीमतों और ब्याज से होने वाली आय में कमी के बीच बोर्ड के इस कदम से कई क्रिकेटरों को फायदा हुआ है।’’ आईसीए अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘‘मैं आभारी हूं कि बीसीसीआई ने हमारे इस अनुरोध को स्वीकार करके इस पर अमल किया है। मैं विशेष रूप से बीसीसीआई के सचिव जय शाह का उनके प्रयासों के लिये आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read