आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली दुबई, 27 अक्टूबर (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली यहां चल रहे टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक बनाने के बावजूद बुधवार को जारी आईसीसी पुरूष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गये जबकि उनके साथी केएल राहुल को दो पायदान का नुकसान हुआ और वह आठवें नंबर पर लुढ़क गये हैं।
भारत को हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए सुपर 12 के मुकाबले में 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन कोहली (725 रेटिंग अंक) ने इसमें 49 गेंद में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि राहुल (684) ने तीन रन बनाये थे।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान तीन पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं।
भारत के खिलाफ मैच में नाबाद 79 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को टीम की दूसरी जीत में 33 रन का योगदान देने का रिजवान को रैंकिंग में लाभ मिला।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ऐडन मार्कराम ने आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 40 और नाबाद 51 रन बनाये थे जिससे वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे।
वह आठ पायदान की छलांग से तीसरे स्थान पर काबिज हो गये।
अब वह इंग्लैंड के डेविड मलान (831) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (820) से पीछे हैं।
मार्कराम की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नौ थी।
अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज नौ पायदान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गये, उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 46 रन बनाये थे जबकि बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंद में 62 रन बनाने के बाद 11 पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गये।
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस अपनी टीम को सुपर 12 में पहुंचाने के बाद संयुक्त 37वें स्थान पर पहुंच गये हैं।
गेंदबाजों की सूची में शीर्ष नौ में सभी स्पिनर शामिल हैं।
बांग्लादेश के स्पिनर महेदी हसन लगातार कसी हुई गेंदबाजी करने से नौ पायदान का लाभ हासिल कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गये।
भारत के खिलाफ 10 विकेट की यादगार जीत में चमके पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपने 31 रन में तीन विकेट चटकाने के प्रदर्शन से 11 पायदान का फायदा हासिल करने में कामयाब रहे जिससे वह 12वें स्थान पर पहुंच गये।
वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग से सिर्फ दो स्थान पीछे हैं।
हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट चटकाकर पाकिस्तान को लगातार दूसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी और इस प्रदर्शन से उन्हें 34 पायदान का फायदा मिला जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर पहुंच गये।
बांग्लादेश के स्टार शाकिब अल हसन ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है।
Article Advertisement
Sports
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली दुबई, 27 अक्टूबर (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली यहां चल रहे टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक बनाने के बावजूद बुधवार को जारी आईसीसी पुरूष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान प

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
