अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग: मिताली ने शीर्ष स्थान गंवाया, झूलन दूसरे स्थान पर पहंची

आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग: मिताली ने शीर्ष स्थान गंवाया, झूलन दूसरे स्थान पर पहंची दुबई, 28 सितंबर (भाषा) भारतीय कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया और वह तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी

आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग: मिताली ने शीर्ष स्थान गंवाया, झूलन दूसरे स्थान पर पहंची

Article Advertisement

आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग: मिताली ने शीर्ष स्थान गंवाया, झूलन दूसरे स्थान पर पहंची दुबई, 28 सितंबर (भाषा) भारतीय कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया और वह तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी गेंदबाजों की सूची में दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 29 के औसत से सिर्फ 87 रन बनाने वाली 38 साल की मिताली के अब 738 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली 761 अंक के साथ दूसरे स्थान से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत के खिलाफ तीन मैचों में 112 रन बनाने वाली एलिसा हीली 750 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एक अन्य भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनके 710 अंक हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में झूलन ने चार विकेट चटकाए थे जिसमें अंतिम मुकाबले में 37 रन देकर तीन विकेट भी शामिल हैं। भारत ने तीसरे वनडे में आस्ट्रेलिया को हराकर उसके लगातार 26 एकदिवसीय जीत के अभियान पर विराम लगाया।भारत ने हालांकि श्रृंखला 1-2 से गंवा दी। झूलन हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में भी तीन स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनके 251 अंक हैं। आस्ट्रेलिया की जेस योनासेन 760 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि झूलन के 727 अंक हैं। आस्ट्रेलिया की ही मेगन शुट एक स्थान के नुकसान से 717 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंगलैंड की आन्या श्रुबसोल और केट क्रॉस की गेंदबाजी जोड़ी क्रमश: नौवें और 10वें स्थान के साथ शीर्ष 10 में शामिल हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो एकदिवसीय मैचों में तीन विकेट चटकाने वाली श्रुबसोल को चार स्थान का फायदा हुआ है। क्रॉस ने पांचवें वनडे में 44 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे जिससे उन्हें पांच स्थान का फायदा हुआ। बल्लेबाजी रैंकिंग में आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी आठ स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी हमवतन मेग लेनिंग सातवें स्थान पर हैं। मूनी ने भारत के खिलाफ एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 89.84 के स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए। आलराउंडरों की सूची में ऐश गार्डनर चार स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। एलिस पैरी खराब फॉर्म के कारण दो स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं जिससे दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप शीर्ष पर पहुंच गई हैं। भारत की दीप्ति शर्मा एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read