आईसीसी अंडर-19 विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया ओसबोर्न (एंटीगा), पांच फरवरी (भाषा) आस्ट्रेलिया ने निवेतन राधाकृष्णन के हरफनमौला प्रदर्शन से अफगानिस्तान पर दो विकेट की जीत से आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल किया।
Sports
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया ओसबोर्न (एंटीगा), पांच फरवरी (भाषा) आस्ट्रेलिया ने निवेतन राधाकृष्णन के हरफनमौला प्रदर्शन से अफगानिस्तान पर दो विकेट की जीत से आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल किया। आल राउंडर राधाकृष्णन ने 31 रन देकर त

Article Advertisement
Article Advertisement
आल राउंडर राधाकृष्णन ने 31 रन देकर तीन विकेट हासिल कर अफगानिस्तान को 201 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी और फिर उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।
आस्ट्रेलिया को हालांकि लक्ष्य का पीछा करने में थोड़ा पसीना बहाना पड़ा लेकिन अंत में उसने पांच गेंद रहते जीत हासिल की।
अफगानिस्तान को टूर्नामेंट के इस चरण में अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ (2018 में चौथे स्थान) नतीजे से बेहतर करने की उम्मीद थी।
उसने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
लेकिन विलियम साल्जमैन (43 रन देकर तीन विकेट) ने नानगेयालिया खारोटे और अल्लाह नूर के विकेट झटककर उसका स्कोर दो विकेट पर 15 रन कर दिया।
मोहम्मद इशाक (34) और कप्तान सुलीमान शफी (37) ने संभलकर खेलते हुए 70 रन जोड़े।
साल्जमैन ने इशाक को रन आउट किया जिसके तीन गेंद बाद शफी को राधाकृष्णन ने आउट किया।
इजाज अहमद अहमदजई एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने 81 रन की पारी खेली, पर दूसरे छोर पर विकेट गिरना जारी रहा।
वह आउट होने वाले नौवें खिलाड़ी रहे जिन्हें साल्जमैन ने 201 के स्कोर पर अपना तीसरा शिकार बनाया।
कप्तान कूपर कोनोली (30 रन देकर दो विकेट) ने अंतिम ओवर में अपना दूसरा विकेट झटका जिससे आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 202 रन का लक्ष्य मिला।
कैम्पबेल केलावे (51) और टीगुए विली (13) ने मिलकर पहले विकेट के लिये अर्धशतकीय साझेदारी निभायी।
पर नानगेयालिया ने विली की पारी का अंत किया जिसके बाद राधाकृष्णन क्रीज पर उतरे।
राधाकृष्णन और केलावे ने 60 रन की भागीदारी कर ली थी कि नूर अहमद ने केलावे और कोनोली को लगातार अंतराल पर आउट कर दिया।
इसाक हिगिन्स ने राधाकृष्णन के साथ मिलकर 40 रन की भागीदारी में 11 रन बनाये।
लेकिन ये दोनों खिलाड़ी आउट हो गये और तब भी आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 35 रन की जरूरत थी जिसके बाद दबाव बन गया था।
लाचलान शॉ (13) और कोरी मिलर (13) ने फिर 26 रन जोड़कर आस्ट्रेलिया को जीत के करीब पहुंचाया।
पर अफगानिस्तान ने लगातार तीन विकेट झटककर उम्मीद बना दी थी।
जिससे फैसला अंतिम ओवर में हुआ लेकिन जोशुआ गार्नर (नाबाद चार रन) ने दबाव से निपटते हुए आस्ट्रेलिया को जीत दिलायी।
आईसीसी अंडर-19 पुरूष क्रिकेट विश्व कप 2022 में टीमों के स्थान इस प्रकार रहे।
3 - आस्ट्रेलिया 4 - अफगानिस्तान 5- पाकिस्तान 6- श्रीलंका 7- दक्षिण अफ्रीका 8 - बांग्लादेश 9 – संयुक्त अरब अमीरात 10 – आयरलैंड 11 – वेस्टइंडीज 12 – जिम्बाब्वे 13 – युगांडा 14 – स्कॉटलैंड 15 – कनाडा 16 – पापुआ न्यू गिनी।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
