अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

आईसीसी महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड से एकतरफा मुकाबले में हारी भारतीय टीम

आईसीसी महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड से एकतरफा मुकाबले में हारी भारतीय टीम हैमिल्टन, 10 मार्च (भाषा) खराब बल्लेबाजी का खामियाजा एक बार फिर भारतीय टीम को भुगतना पड़ा और न्यूजीलैंड ने आईसीसी महिला विश्व कप के दूसरे लीग मैच में बृहस्पतिवार को उसे 62 रन से हरा दिया । विश्व कप से ठीक पहले भारत को द्विपक्षी

आईसीसी महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड से एकतरफा मुकाबले में हारी भारतीय टीम

Article Advertisement

आईसीसी महिला विश्व कप : न्यूजीलैंड से एकतरफा मुकाबले में हारी भारतीय टीम हैमिल्टन, 10 मार्च (भाषा) खराब बल्लेबाजी का खामियाजा एक बार फिर भारतीय टीम को भुगतना पड़ा और न्यूजीलैंड ने आईसीसी महिला विश्व कप के दूसरे लीग मैच में बृहस्पतिवार को उसे 62 रन से हरा दिया । विश्व कप से ठीक पहले भारत को द्विपक्षीय श्रृंखला में हराने वाली न्यूजीलैंड टीम ने उस लय को कायम रखते हुए नौ विकेट पर 260 रन बनाये । इसके बाद भारतीय टीम को 46 . 4 ओवर में 198 रन पर आउट कर दिया । भारत अब आठ टीमों में पांचवें स्थान पर खिसक गया है जबकि आस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है । भारत के लिये पूजा वस्त्राकर ने 10 ओवर में 34 रन देकर चार विकेट लिये और हरमनप्रीत कौर ने 62 गेंद में 71 रन बनाये लेकिन कोई और खिलाड़ी उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर सकीं । वस्त्राकर ने न्यूजीलैंड को 300 के करीब जाने से रोका तो हरमनप्रीत को इस पारी से खोया आत्मविश्वास हासिल करने में मदद मिलेगी । न्यूजीलैंड के लिये एमेलिया केर ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए पहले 50 रन बनाये और बाद में नौ ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट चटकाये । उन्होंने भारतीय कप्तान मिताली राज का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया जो 56 गेंद में 31 रन देकर आउट हुई । इसके साथ ही उन्होंने तेज गुगली पर रिचा घोष (0) को पवेलियन भेजा । हरमनप्रीत उनका तीसरा शिकार बनी । तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने 10 ओवर में 17 रन देकर तीन और हेली जेनसेन ने 6.4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाये । जीत के लिये 261 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरूआत बेहद खराब रही।स्मृति मंधाना 21 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गई। यस्तिका भाटिया (59 गेंद में 28 रन) और दीप्ति शर्मा (13 गेंद में पांच रन) भी टिक नहीं सकीं । मिताली अपने आखिरी विश्व कप में एक बार फिर कोई यादगार पारी खेलने में नाकाम रही । इसके साथ ही तीन खब्बू बल्लेबाजों को उतारने की कोच रमेश पवार की रणनीति भी समझ से परे थी जबकि न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेवाइन आफ ब्रेक गेंदबाज फ्रांसिस मैके को नयी गेंद सौंप रही थी । खराब फॉर्म में चल रही शेफाली वर्मा को बाहर रखा गया । मैके ने पहले 15 ओवर में रनों का प्रवाह रोकते हुए 27 डॉट गेंदें डाली । भारतीय टीम पिछले एक महीने में न्यूजीलैंड से छह में से पांच वनडे हार चुकी है । न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआती 20 ओवर में दो विकेट खोकर 117 रन बनाये जबकि भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 50 रन ही बनाये । यह फर्क 67 रन का था जिसने मैच की दिशा तय की । न्यूजीलैंड के लिये एमी सैटर्थवेट ने 75 रन और कप्तान डेवाइन ने 35 रन बनाये

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read