अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव; किसके बीच हो सकता है फाइनल मैच?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव; किसके बीच हो सकता है फाइनल मैच? ICC World Test Championship 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड की टीम ने अंक तालिका म

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव; किसके बीच हो सकता है फाइनल मैच?

Article Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव; किसके बीच हो सकता है फाइनल मैच? ICC World Test Championship 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है।

Article Advertisement

इंग्लैंड की टीम ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। ICC World Test Championship 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने 3-0 से अपने नाम किया है, जिससे इंग्लैंड को अंक तालिका में बंपर फायदा मिला है। सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर था। इस सीरीज को जीतने के बाद इंग्लैंड ने बंपर उछाल मारते हुए अंक तालिका में 6वां स्थान हासिल कर लिया है। पहले नंबर पर कौन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर भारत है। भारत अंक तालिका में 68.52 अंक प्रतिशत के साथ सर्वोच्च पायदान पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके कुल 62.50 अंक प्रतिशत हैं। अंक तालिका में न्यूजीलैंड तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों ही टीम के 50-50 अंक प्रतिशत हैं। वहीं, इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर पाकिस्तान है, जिसके कुल 36.66 अंक प्रतिशत हैं।   इंग्लैंड ने मारी बंपर उछाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर अंक तालिका में बंपर उछाल मारी है। इंग्लैंड के पास मौका है कि वह अगली सीरीज में भी बेहतर प्रदर्शन करके फाइनल की लड़ाई में शामिल हो। इंग्लैंड अपना अगला टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा। 21 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस सीरीज में कुल 3 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।   किसके बीच हो सकता है फाइनल मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक 2 ही संस्करण खेले गए हैं। पहले संस्करण के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। जबकि, दूसरे संस्करण के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को हराकर खिताब जीता। मौजूदा संस्करण का फाइनल मैच संभवत: जून 2025 में खेला जाएगा। फाइनल की दौड़ में फिलहाल टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम बनी हुई है। मौजूदा अंक तालिका पर नजर डालें तो इंडिया और ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं। इंडिया को अभी 10 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करके फाइनल के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर सकती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read