BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Sports

आईसीसी ने सभी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित किये

Published: 28/3/2020, 12:02:39 pm272 viewsSeemanchal Live

दुबई, 26 मार्च अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोविड 19 महामारी के कारण 30 जून से पहले होने वाले सभी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिये हैं । दुनिया भर में कोरोना वायरस से 21000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं । आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा ,‘‘दुन

आईसीसी ने सभी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित किये
दुबई, 26 मार्च अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोविड 19 महामारी के कारण 30 जून से पहले होने वाले सभी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिये हैं । दुनिया भर में कोरोना वायरस से 21000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं । आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा ,‘‘दुनिया भर में यात्रा को लेकर पाबंदियों और मौजूदा माहौल में सेहत को लेकर चिंताओं को देखते हुए आईसीसी ने आगामी समीक्षा तक जून के आखिर तक सारे टूर्नामेंट स्थगित करने का फैसला किया है ।’’ इसने कहा ,‘‘खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ और प्रशंसकों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है । हमें सभी संबंधित पक्षों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेना है । हमारा मानना हैकि यह समझदारी भरा फैसला लेने का समय है ।’’ आईसीसी महिला विश्व कप क्वालीफायर श्रीलंका में तीन से 19 जुलाई के बीच होने हैं । आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप ट्राफी टूर भी अप्रैल में नहीं होगा । आईसीसी ने कहा कि पुरूष टी20 विश्व कप 2021 और विश्व कप 2023 क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों को लेकर लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है ।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read