अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

इस बार इंदौर में होगा आईफा अवॉर्ड, CM कमलनाथ ने खरीदा पहला टिकट

इस बार इंदौर में होगा आईफा अवॉर्ड, CM कमलनाथ ने खरीदा पहला टिकट आईफा अवार्ड समारोह इसी साल मार्च में इंदौर में होगा। इस बात का ऐलान सोमवार को भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। कमलनाथ ने इस आयोजन का पहला टिकट भी खरीदा। इस मौके पर फिल्म अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री जैकलिन फनार्ं

इस बार इंदौर में होगा आईफा अवॉर्ड, CM कमलनाथ ने खरीदा पहला टिकट

Article Advertisement

इस बार इंदौर में होगा आईफा अवॉर्ड, CM कमलनाथ ने खरीदा पहला टिकट आईफा अवार्ड समारोह इसी साल मार्च में इंदौर में होगा। इस बात का ऐलान सोमवार को भोपाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। कमलनाथ ने इस आयोजन का पहला टिकट भी खरीदा।

Article Advertisement

इस मौके पर फिल्म अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री जैकलिन फनार्ंडिस मौजूद रहीं। राजधानी के मिंटो हाल में आयोजित समारोह में कमलनाथ ने कहा, 'मार्च के महीने में आईफा समारोह इंदौर में होगा। आईफा द्वारा इस आयोजन को मध्य प्रदेश में किए जाने का फैसला राज्य के लोगों का सम्मान है।' इस मौके पर सलमान खान और जैकलिन फर्नांडिस ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को आईफा ट्रॉफी भेंट की। साथ ही कमलनाथ को पहला टिकट दिया। टिकट लेते हुए मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा, 'सभी लोग यह जान लें कि टिकट खरीदना होगा।' गौरतलब है कि यह समारोह 27 से 29 मार्च तक होगा। इससे पहले सलमान खान और जैकलिन सोमवार दोपहर को विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर दोनों की सरकार के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अगवानी की। स्टेट हैंगर के बाहर बड़ी संख्या में दोनों के प्रशंसक जमा थे। कार के भीतर से सलमान खान ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read